रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने 23 जनवरी 2026 से रायपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू कर दी है। इस क्रम में देर रात 15 आईपीएस ऑफिसर्स का ट्रांसफर किया गया है। कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। सन 2004 बैच के वरिष्ठ आईपीएस ऑफिसर संजीव शुक्ला को रायपुर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

वहीं सन 2009 बैच के आईपीएस अमित तुकाराम को अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन गृह पुलिस विभाग मंत्रालय के उप सचिव ने आदेश जारी कर दिये हैं।

यह स्थानांतरण पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिये और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है। इस ट्रांसफर लिस्ट में कई चर्चित चेहरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Share.

Comments are closed.