Author: admin

अभनपुर क्षेत्र स्थित मां मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमासाई जी महाराज को व्हाट्सएप के माध्यम से जान से मारने की गंभीर धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उन्होंने थाना अभनपुर में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और स्वयं व अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. प्रेमासाई महाराज धर्म, समाज, लव जिहाद, धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर लगातार मंचों के माध्यम से प्रवचन देते रहे हैं। उनके द्वारा समय-समय पर हिंदू एकता शोभायात्रा, हिंदू जगाओ शोभायात्रा एवं दिव्य दरबार जैसे बड़े आयोजनों का भी आयोजन…

Read More

Uराजधानी रायपुर के प्राचीन रावणभाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ शनिवार रात महंत राजेश्री रामसुंदर दास के करकमलों से हुआ। स्कूलों की छुट्टियां लगने के साथ बच्चों के मनोरंजन के लिए रॉयल डिज्नीलैंड मेले में आकर्षक झूले,रोमांचक भूत बंगला और दिल बहला देने वाला जलपरी का शो आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस मौके पर महंत राम सुंदर दास ने कहा कि रॉयल डिज्नीलैंड मेला मनोरंजन के साथ आस्था का केंद्र है। यहां अयोध्या के श्री राम मंदिर का स्वरूप और दर्शन प्रभु राम लला का होगा। उन्होंने कहा कि जो भी श्रद्धालु जन मेला में आएंगे।मनोरंजन वेबसामान खरीदने…

Read More

महासमुंद/आरंग। जिले के ग्राम अछोली में संचालित पिकाडली बियर फैक्ट्री को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था और सरकारी संसाधनों के उपयोग पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि फैक्ट्री द्वारा समोदा बैराज से पाइपलाइन के माध्यम से पिछले लगभग दो वर्षों से पानी लिया जा रहा है, जबकि इस पूरी प्रक्रिया के लिए आवश्यक न तो जल संसाधन विभाग से कोई औपचारिक अनुबंध किया गया है और न ही संबंधित ग्राम पंचायतों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त किया गया है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद की गई पड़ताल में यह सामने…

Read More

रायपुर। राजधानी के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ग्रामीण अपनी जमीन के कथित कब्जे से परेशान होकर हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। सोंडरा गांव के रहने वाले किशन लाल निषाद ने उद्योग और भू-माफियाओं पर “औद्योगिक आतंकवाद” का आरोप लगाते हुए अपनी पुश्तैनी जमीन वापस दिलाने की मांग की है। ग्रामीण का कहना है कि उसकी जमीन पर पिछले करीब 12 साल से फॉर्चून मेटल प्राइवेट लिमिटेड का अवैध कब्जा है। न्याय की उम्मीद में वह एक दशक से ज्यादा समय से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है, लेकिन कोई…

Read More

रायपुर। राजधानी से लगे ग्राम रसनी स्थित श्री कृष्णा सॉल्वेंट प्लांट में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। नाइट शिफ्ट के दौरान मामूली विवाद ने ऐसा खतरनाक रूप ले लिया कि एक मजदूर ने अपने ही साथी के साथ हैवानियत भरा कृत्य कर दिया। आरोपी ने एयर ब्लोअर मशीन से पीड़ित के शरीर में तेज दबाव से हवा भर दी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। जानकारी के मुताबिक घटना 11 मार्च की रात की है। प्लांट में काम के दौरान आरोपी मजदूर मोती साहू एयर ब्लोअर मशीन चला रहा था। उसी समय पीड़ित मजदूर ड्यूटी शुरू…

Read More

कवर्धा। दो महीने से उलझी डांस टीचर की हत्या की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई। लंबी जांच, हजारों मोबाइल नंबरों के विश्लेषण और सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा है कि इसी नाबालिग ने डांस टीचर सत्यम दास मानिकपुरी (27) की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी की तलाश में टीम ने बड़ी तफ्तीश चलाई। जांच के दौरान करीब 5 हजार से अधिक मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया गया और 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। लगातार…

Read More

रायपुर। विंध्य क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी सामने आई है। अब रीवा से रायपुर तक की दूरी कुछ ही घंटों में तय हो सकेगी। 17 मार्च से रायपुर–रीवा के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। यह उड़ान Alliance Air द्वारा संचालित की जाएगी। नई सेवा शुरू होने के बाद रीवा, मध्यप्रदेश का तीसरा शहर बन जाएगा जहां से रायपुर के लिए हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी। इससे पहले रायपुर से Bhopal और Indore के लिए फ्लाइट संचालित हो रही है। हफ्ते में तीन दिन मिलेगी उड़ान एयरलाइंस की ओर से फिलहाल यह फ्लाइट…

Read More

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में रविवार देर रात हुआ एक हादसा सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि हर घर के लिए चेतावनी बन गया है। लिंगियाडीह स्थित साईं मंदिर के पीछे एक मकान में अचानक फ्रिज में जोरदार ब्लास्ट हुआ और कुछ ही पलों में पूरा कमरा आग की लपटों में घिर गया। इस हादसे में घर के अंदर मौजूद 57 वर्षीय जया अग्रवाल जिंदा जल गईं। जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त जया अग्रवाल घर में अकेली थीं। अचानक हुए धमाके ने पूरे मोहल्ले को हिला दिया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल…

Read More

बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र के आठा बीसा तालाब में शुक्रवार सुबह मछली पकड़ने पहुंचे मछुआरों को ऐसा “शिकार” मिला, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। जाल पानी में डाला गया था मछली के लिए, लेकिन जब बाहर निकला तो उसमें करीब सात से आठ फीट लंबा मगरमच्छ फंसा हुआ था। यह नजारा देखते ही तालाब किनारे अफरा-तफरी और कौतूहल दोनों एक साथ फैल गए। सुबह का वक्त था। रोज की तरह कुछ मछुआरे रतनपुर के आठा बीसा तालाब पहुंचे और जाल डाल दिया। कुछ देर बाद जब जाल खींचना शुरू किया तो उन्हें असामान्य भारीपन महसूस हुआ। मछुआरों को लगा…

Read More

राजनांदगांव। शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्र में डेढ़ वर्षीय मासूम बालिका के अपने पिता से बिछड़ने की घटना ने एक तरफ आम नागरिकों की संवेदनशीलता को सामने ला दिया, तो दूसरी ओर पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जहां राह चलते युवकों ने रोती हुई बच्ची को देखकर जिम्मेदारी निभाई, वहीं पुलिस पर मामले को गंभीरता से न लेने के आरोप लगे। मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक Ankita Sharma ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कड़ी कार्रवाई की है। महिला थाना प्रभारी Geetanjali Singh और कोतवाली थाने के आरक्षक Chandresh Sinha को तत्काल प्रभाव से…

Read More