रायपुर। छत्तीसगढ़ में गौवंश संरक्षण को लेकर एक बार फिर नई पहल शुरू हो रही है। राज्य सरकार ने निराश्रित और घुमंतू गौवंश के संरक्षण के लिए “गौधाम योजना” की शुरुआत करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai शनिवार को बिलासपुर के Guru Ghasidas Central University के प्रेक्षागार में आयोजित कार्यक्रम से इस योजना का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। योजना के तहत फिलहाल 29 गौधामों का उद्घाटन किया जाएगा और आगे चलकर हर विकासखंड में 10 गौधाम स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस हिसाब से पूरे राज्य में लगभग 1460 गौधाम बनाए जाने की योजना है। लेकिन…
Author: admin
छत्तीसगढ़ की पावन धरा सिर्फ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और खनिज संपदा के लिए ही नहीं, बल्कि यहाँ के अदम्य साहस और अटूट सामाजिक चेतना के लिए भी जानी जाती है। इस चेतना की मशाल को थामे खड़ी हैं यहाँ की वे महिलाएं, जिन्होंने अभावों के बीच न केवल अपना रास्ता बनाया, बल्कि पूरे समाज का मार्ग प्रशस्त किया। अशिक्षा, गरीबी, घने जंगलों की चुनौतियाँ और दशकों पुराने सामाजिक बंधनों को पीछे छोड़कर ये महिलाएं आज विकास और अधिकारों की नई पहचान बन चुकी हैं। चाहे वह जल-जंगल-जमीन की रक्षा का संकल्प हो, शिक्षा का उजियारा फैलाना हो या नक्सल हिंसा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) विश्वरंजन का निधन हो गया है। उन्होंने पटना में बीती रात अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार थे और पटना के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जानकारी के अनुसार, विश्वरंजन को कार्डियक संबंधी गंभीर समस्या के बाद पिछले महीने अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी में इलाज कर रही थी, लेकिन देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। विश्वरंजन 1973 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। उन्हें वर्ष 2007 में छत्तीसगढ़ का छठवां…
मुंगेली। जिले के लोरमी क्षेत्र से पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। यहां ग्राम धनियाडोली में कुछ युवकों द्वारा एक पालतू कुत्ते के साथ बेरहमी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, युवकों ने होली के दौरान कुत्ते को रंग लगाने के बहाने उसके साथ मारपीट की और उसे प्रताड़ित किया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। वीडियो सामने आते ही स्थानीय लोगों और जीव दया प्रेमियों में…
दुर्ग। जिले के समोदा गांव में अफीम की अवैध खेती के मामले में अब कार्रवाई तेज हो गई है। मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की एंट्री हो गई है और भाजपा नेता विनायक ताम्रकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी उन्हें संगठन से सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद 6 मार्च को समोदा गांव स्थित खेत में रेड की गई थी। कार्रवाई के दौरान करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अफीम के पौधे मिले थे। यह खेत भाजपा किसान मोर्चा से जुड़े नेताओं…
बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक को महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक, मामला वाड्रफनगर कोतवाली क्षेत्र का है। आरोपी शिक्षक बरती कला कन्या माध्यमिक शाला में पदस्थ बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला घर पर अकेली थी, इसी दौरान शिक्षक वहां पहुंचा और घर में घुसकर उससे अश्लील हरकत करने लगा। इसी बीच किसी ने महिला के पति को इस बारे में जानकारी…
दुर्ग। जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता के खेत में अफीम की अवैध खेती मिलने के बाद मामला अब सियासी रंग ले चुका है। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी खेत की ओर पहुंचने लगे, जिन्हें पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झूमाझटकी की स्थिति बन गई। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिलने के बाद 6 मार्च को समोदा गांव में छापेमारी की गई थी। कार्रवाई के दौरान करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अफीम के पौधे बरामद…
दुर्ग। जिले के ग्रामीण इलाके में चोरी-छिपे अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 6 मार्च को छापेमारी कर कार्रवाई की, जिसमें खेत में अफीम की फसल पाई गई। मामला जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के समोदा गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो खेत में अफीम की फसल लगी मिली। शुरुआती जांच में करीब डेढ़ से दो एकड़ जमीन पर अफीम…
भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में पिज्जा ऑर्डर मिलने में देरी को लेकर एक ग्राहक ने डोमिनोज पिज्जा आउटलेट में जमकर हंगामा कर दिया। गुस्साए युवक ने कर्मचारियों से गाली-गलौज की और काउंटर पर लगे ऑर्डर मॉनिटर को तोड़ दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक नेहरू नगर स्थित डोमिनोज पिज्जा आउटलेट में गुरुवार रात यह घटना हुई। उस समय आउटलेट में ढाकेश्वर कुमार (38) क्लस्टर मैनेजर के पद पर ड्यूटी पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि उतई रोड…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। धमतरी जिले के ग्राम परसवानी के रहने वाले डीएसपी डायमंड सिंह ध्रुव ने 623वीं रैंक प्राप्त की है। अनुसूचित जनजाति (ST) कोटे से उनका भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चयन लगभग तय माना जा रहा है। वहीं एमसीबी जिले की दर्शना सिंह ने 283वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता दर्ज की है। डायमंड सिंह ध्रुव वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 2024 बैच के डीएसपी हैं। उन्होंने पहले ही प्रयास में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग…
