सिमगा। रायपुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। दरचुरा के पास एक यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में 4 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार हादसा एनएच-130 पर दरचुरा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बस को जबरदस्त ठोकर मार दी, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना…
Author: admin
जशपुर। जिले से शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। करडेगा से कुनकुरी आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है। वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस अनमोल बस एजेंसी की बताई जा रही है। बस में उस समय दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे और वह करडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही थी। हादसा करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा…
भिलाई। शादी का दिन हर बेटी के जीवन का सबसे खास दिन होता है। हर लड़की चाहती है कि उस दिन वह सबसे खूबसूरत दिखे, लेकिन बदलते दौर में शादी का खर्च इतना बढ़ गया है कि कई मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए यह सपना भारी पड़ने लगता है। खासतौर पर ब्राइडल मेकअप का खर्च कई बार पिता की जेब पर अतिरिक्त बोझ बन जाता है। इसी हकीकत को देखते हुए वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन ने एक अनूठी पहल की है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च से वे एक ऐसी योजना शुरू करने जा रहे हैं, जिसके तहत विधानसभा…
रायपुर। युवाओं की प्रतिभा, तकनीकी दक्षता एवं नवाचार क्षमता को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से भारत सरकार का कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा आयोजित इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2025-26 में छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन रीजनल प्रतियोगिता में 12 पदक और 04 मेडल ऑफ एक्सीलेंस अर्जित कर उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है। यह प्रतियोगिता क्रमशः चार चरणों में जिला, राज्य, रीजनल एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को वर्ल्ड स्किल्स इंटरनेशनल के अंतर्गत भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के…
रायपुर। राजधानी में स्थित पासपोर्ट कार्यालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने अज्ञात ई-मेल धारक के खिलाफ धमकी, झूठी अफवाह फैलाने सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन क्षेत्र स्थित पासपोर्ट विभाग के आधिकारिक ई-मेल आइडी पर सोमवार सुबह एक मेल प्राप्त हुआ। मेल करने वाले ने खुद को तमिलनाडु का निवासी बताया है। उसने लिखा कि उसकी बात न तो पुलिस सुन रही है और न ही…
सरगुजा। जिले के अंबिकापुर शहर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को घर के पास स्थित पानी की टंकी में छिपा दिया। इसके बाद वह पास की दुकान में जाकर बिरयानी खाई और अपने किराए के कमरे में जाकर सो गया। जानकारी के अनुसार अंबिकापुर नगर के ट्रांसपोर्ट नगर से लगे बहेरापारा में सोमवार की रात आरोपी प्रभात नशे की हालत में घर पहुंचा था। पिता ने उसे शराब के सेवन को लेकर…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। बलौदाबाजार क्षेत्र की महिला भाजपा नेत्री लक्ष्मी वर्मा को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के मुख्यालय प्रभारी महासचिव अरुण सिंह ने छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के लिए भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।
रायपुर। होली पर्व के मद्देनज़र रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल में विशेष तैयारियां की गई हैं। अस्पताल प्रशासन ने त्योहार के दौरान संभावित दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों को देखते हुए चिकित्सा व्यवस्था को पूरी तरह सतर्क रखने का निर्णय लिया है। अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मियों सहित सभी विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि आपातकालीन सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। होली के दिन 4 मार्च को शासकीय अवकाश रहेगा, जिसके कारण अस्पताल का बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) बंद रहेगा। हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं…
जशपुर। जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विवेकानंद कॉलोनी स्थित एक किराये के मकान से 24 किलो गांजा जब्त किया है। इस मामले में दो युवकों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पूरे पुलिस महकमे को हिला कर रख दिया। मामले में तपकरा थाने में पदस्थ दो आरक्षकों की संलिप्तता सामने आने पर उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दरअसल कोतवाली थाना जशपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि, विवेकानंद कॉलोनी के एक किराये के घर में गांजा डंप कर रखा गया है। पुलिस टीम ने दबिश देकर मौके से 24…
बलौदाबाजार। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम करमदा में देर रात असामाजिक तत्वों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा का सिर तोड़कर दूर फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को आरोपियों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए समझाइश दी, जिसके बाद स्थिति को शांत कराया गया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में एक ओर होलिका दहन का आयोजन चल रहा था, वहीं दूसरी ओर महात्मा गांधी की प्रतिमा…
