बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में देर रात पति-पत्नी का शव एक पेड़ पर फंदे से लटकता मिला है। दंपति ने एक ही फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान जयरामनगर परसदा निवासी वाले प्रकाश यादव (26) और पत्नी पूर्णिमा यादव (22) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि बहू ससुर से अलग रहना चाहती थी। इसी के चलते दंपती के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद पति-पत्नी सामान समेट कर किराए के मकान से बाहर निकले। इसके बाद दोनों ने सीपत रोड स्थित सूर्या चौक पटवारी प्रशिक्षण केंद्र के पास नीम…
Author: admin
धमतरी। जिले से आत्महत्या का एक मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की ने ओवरहेड वाटर टैंक से छलांग लगा दी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, धमतरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कांटा तालाब स्थित सुभाष नगर में रविवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 17 वर्षीय नाबालिग ने लगभग 50 फीट ऊंची पानी की टंकी से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो…
रायगढ़। जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। घरघोड़ा थाना क्षेत्र में कुरकुट नाला के पास दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर के बाद भयंकर आग लग गई, जिसमें एक चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। मिली जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कुरकुट नाला के पास आमने-सामने आ रहे दो ट्रेलर तेज रफ्तार में टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई। एक ट्रेलर में कोयला और दूसरे में सरिया लोड…
रायपुर। होली की छुट्टियों में घूमने की तैयारी कर रहे पर्यटकों के लिए अहम सूचना है। नवा रायपुर स्थित एशिया की सबसे बड़ी मानव-निर्मित जंगल सफारी को 3 मार्च से 5 मार्च 2026 तक पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इस अवधि में किसी भी पर्यटक को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सफारी प्रबंधन के प्रस्ताव पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव वार्डन अरुण कुमार पांडे ने बंदी की अनुमति प्रदान की है। आदेश के अनुसार, तीन दिनों तक परिसर में सभी गतिविधियां स्थगित रहेंगी। यह जंगल सफारी नवा रायपुर में स्थित है और इसे एशिया की…
बिलासपुर। शहर में एक अपार्टमेंट के हिस्से में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। मंगला क्षेत्र स्थित गजमोहिनी अपार्टमेंट में लगी इस आग में इलेक्ट्रॉनिक सामान का गोदाम पूरी तरह जलकर खाक हो गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगला इलाके के गजमोहिनी अपार्टमेंट के एक हिस्से में अचानक धुआं उठता देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिस हिस्से में आग लगी, वहां इलेक्ट्रॉनिक आइटम का गोदाम संचालित किया जा रहा था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। शॉर्ट सर्किट…
रायपुर। उरला पुलिस ने फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद आमीर को पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत उरला पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी आदतन अपराधी है, पूर्व में भी दो दर्जन से ज्यादा मुकदमें आरोपी के खिलाफ दर्ज है। उरला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीरगांव के दुर्गानगर इलाके में एक निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स के पास एक संदिग्ध व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर उरला थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने हुलिये के…
कोरबा के सर्वमंगला चौकी अंतर्गत सर्वमंगला फाटक के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक बरमपुर आसपास का रहने वाला है। घायल युवक को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि युवक फाटक के पास खदान से लगे रास्ते से रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, इस दौरान अचानक से मालगाड़ी की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। वह खून से लथपथ पड़ा था। फाटक पर ड्यूटी कर रहे गेटमैन की नजर पड़ी और…
नॉलेज डेस्क। अगर आप रोज सुबह उठते ही WhatsApp चेक करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. 1 मार्च से मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप के नियम में बड़ा बदलाव हो गया है. आज से नए SIM-Binding नियम लागू हो रहे हैं. इन नियमों के तहत अब आपको अपना व्हाट्सएप अकाउंट इस्तेमाल करने के लिए सिम कार्ड को फोन में रखना जरूरी होगा और आपकी सिम एक्टिव भी होना चाहिए. यानी आपका अकाउंट सीधे फोन में मौजूद सिम से जुड़ा रहेगा. यानी सिम हटाते ही अकाउंट ब्लैकआउट हो सकता है. यह कदम ऑनलाइन फ्रॉड पर लगाम कसने के मकसद…
रायपुर। राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। आरोपियों ने इस वारदात को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ गई। शनिवार को थाना खरोरा में भागवत सारथी ने सूचना दी कि उनके छोटे भाई किशोर सारथी का शव ग्राम मांठ स्थित सागौन वाटिका के पास सड़क किनारे संदिग्ध हालत में पड़ा मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों ने आशंका जताई…
गरियाबंद। जिले के ग्राम बडेगोबरा के सांपसाटी जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माओवादियों द्वारा डंप कर छिपाकर रखी गई 46 लाख 31 हजार 500 रुपए की नकद राशि, आर्म्स-इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, एम्युनेशन और हथियारों का जखीरा बरामद किया है। यह संयुक्त कार्रवाई जिला पुलिस बल गरियाबंद की ई-30 ऑप्स टीम और डीआरजी धमतरी द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार, शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से पूछताछ में प्रतिबंधित संगठन सीपीआई के धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिविजन के शीर्ष नेताओं द्वारा उक्त क्षेत्र में डंप छिपाकर रखने की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर…
