रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। बलौदाबाजार क्षेत्र की महिला भाजपा नेत्री लक्ष्मी वर्मा को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा के मुख्यालय प्रभारी महासचिव अरुण सिंह ने छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के लिए भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

Share.

Comments are closed.