नई दिल्ली : Minor girl Rape news: देश की राजधानी दिल्ली के एक निजी स्कूल से रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। जनकपुरी स्थित एक नामी स्कूल में नर्सरी की तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया है। इस घटना ने न केवल अभिभावकों के होश उड़ा दिए हैं, बल्कि स्कूल सुरक्षा पर भी बड़े सवालिया निशान लगा दिए हैं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी केयरटेकर को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन परिजनों के आरोपों ने पूरे स्कूल प्रबंधन को कठघरे में खड़ा कर दिया है.

महज 2 दिन में ही उजड़ गई मासूमियत

Minor girl Rape news: हैरानी की बात यह है कि पीड़ित बच्ची ने इसी शैक्षणिक सत्र में 28 अप्रैल को स्कूल जाना शुरू किया था। स्कूल जॉइन करने के मात्र दो दिन के भीतर ही (30 अप्रैल को) इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया। बच्ची विकासपुरी इलाके की रहने वाली है और परिजनों ने बड़े अरमानों के साथ उसका दाखिला इस नामी स्कूल में कराया था।

स्कूल के बेसमेंट में ‘खौफ का अड्डा’

Minor girl Rape news:परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर बेहद गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका सबसे बड़ा सवाल यह है कि “स्कूल के बेसमेंट में कमरों और बेड की क्या जरूरत थी?” वहां किस उद्देश्य से ये सुविधाएं बनाई गई थीं? परिजनों का आरोप है कि वारदात के समय वहां एक महिला शिक्षिका भी मौजूद थी, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने अब तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है

Share.
Leave A Reply