
रायपुर। अग्रणी सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था “वक्ता मंच” द्वारा सोमवार को नगर निगम मुख्यालय व्हाइट हाउस के समक्ष “पक्षी मित्र अभियान” का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत राहगीरों को निःशुल्क सकोरे वितरित कर उनसे अपने घरों की मुंडेर एवं छतों पर पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने की अपील की गई…
Minor girl Rape news: स्कूल में शर्मनाक वारदात नर्सरी क्लास की बच्ची से रेप, महिला टीचर भी… पढ़े पूरी खबर
वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने बताया कि संस्था पिछले 10 वर्षों से गर्मी के मौसम में पक्षियों के संरक्षण एवं सेवा के उद्देश्य से यह अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज 100 से अधिक सकोरे वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर भी सकोरा वितरण कार्यक्रम जारी रहेगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. पी.के. तिवारी, एयरटेल के उप महाप्रबंधक यतीश श्रीवास्तव, लोक भवन के उप सचिव डॉ. रूपेंद्र कवि, वक्ता मंच के संयोजक शुभम साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक, साहित्यिक एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
अभियान का शुभारंभ करते हुए लोक भवन के उप सचिव डॉ. रूपेंद्र कवि ने कहा कि भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए जल एवं दाना-पानी की व्यवस्था करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने आमजन से अपने घरों एवं आसपास सकोरे रखकर मूक प्राणियों की सेवा में सहभागी बनने की अपील की

वक्ता मंच का पक्षी मित्र अभियान: वरिष्ठ पत्रकार डॉ. पी.के. तिवारी ने वक्ता मंच की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान न केवल पक्षियों को राहत पहुंचाएगा, बल्कि समाज में पर्यावरण एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता भी बढ़ाएगा। वहीं समाजसेवी यतीश श्रीवास्तव ने कहा कि पक्षियों की घटती संख्या चिंता का विषय है और उनकी सुरक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
वक्ता मंच का पक्षी मित्र अभियान: साहित्यकार डॉ. गोपा शर्मा ने सकोरा वितरण का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अंत में वक्ता मंच के संयोजक शुभम साहू ने सभी अतिथियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

