MP RAYSEN MURDER: सतना/रीवा: विंध्य क्षेत्र के सतना जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज खबर सामने आई है जहां नागौद राजघराने भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री नागेंद्र सिंह के भतीजे के घ) में चल रहा पारिवारिक विवाद इस हद तक बढ़ गया कि वहां सरेआम गोलियां चल गईं, बताया जा रहा है कि सौतन ने पहली पत्नी पर एक के बाद एक करीब 9 राउंड फायर किए। इस खूनी संघर्ष में भाजपा विधायक के भतीजे की पहली पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए रीवा के विंध्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला?
MP RAYSEN MURDER: घटना नागौद रियासत की ऐतिहासिक परसमनिया गढ़ी की है। जानकारी के मुताबिक, पूर्व मंत्री और नागौद के वर्तमान भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे ‘बाबा राजा’ ने दो शादियां की हैं। दोनों पत्नियों के बीच लंबे समय से पारिवारिक कलह और विवाद चल रहा था। बाबा राजा अपनी पत्नियों से अलग रह रहे थे, जिससे तनाव और ज्यादा बढ़ गया था।

घर में घुसते ही सौतन ने पेट में मार दी गोली
MP RAYSEN MURDER: चश्मदीदों और सूत्रों के अनुसार, यह जानलेवा हमला उस वक्त हुआ जब बाबा राजा की पहली पत्नी योगिता सिंह अपने निवास (परसमनिया गढ़ी) में प्रवेश कर रही थीं। तभी वहां पहले से मौजूद दूसरी पत्नी ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर सौतन ने करीब 9 राउंड फायर किए, जिसमें से गोली योगिता सिंह के पेट में जा लगी और वह लहुलुहान होकर वहीं गिर पड़ीं,घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन में आया और आरोपी दूसरी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
अनूपपुर में युवती की संदिग्ध मौत: दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी
रीवा के विंध्य अस्पताल में चल रहा है इलाज
MP RAYSEN MURDER: लहूलुहान हालत में योगिता सिंह को तत्काल रीवा के विंध्य अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों की एक विशेष टीम ने उनकी सफल सर्जरी की है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और उनकी स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।
MP RAYSEN MURDER: इस हाई-प्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद से पूरे नागौद और विंध्य क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार किसका था और क्या इस साजिश में कोई और भी शामिल है..

