दुर्ग। बिना किसी पूर्व अनुमति के सड़क जाम कर आवागमन बाधित करने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पांच प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर ने बताया कि 1 दिसंबर को पटेल चौक स्थित बीएसएनएल ऑफिस के सामने कानून-व्यवस्था ड्यूटी पर दुर्ग कोतवाली एवं अन्य थानों का पुलिस बल तैनात था। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने अचानक सड़क जाम कर दी। पुलिसकर्मियों द्वारा समझाने और मार्ग खाली कराने का प्रयास किया गया तो आरोपियों ने उग्र रूप धारण कर पुलिस से झूमाझटकी की, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई और कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Share.

Comments are closed.