रायपुर। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणामों के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित उम्मीदवारों को कैडर आवंटित कर दिया है। ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे को उनका होम स्टेट कैडर उत्तर प्रदेश मिला है।

छत्तीसगढ़ को इस बार तीन नए आईएएस अधिकारी मिले हैं। वहीं यूपीएससी 2024 में 65वीं रैंक हासिल करने वाली छत्तीसगढ़ कैडर की आईपीएस पूर्वा अग्रवाल को झारखंड कैडर आवंटित हुआ है।

छत्तीसगढ़ को आवंटित आईएएस उम्मीदवार

  • गोकुल आर.के. – होम स्टेट तमिलनाडु, कैडर छत्तीसगढ़
  • वाध्यता यशवनाथ – होम स्टेट तेलंगाना, कैडर छत्तीसगढ़
  • इशांत जैसवाल – होम स्टेट उत्तर प्रदेश, कैडर छत्तीसगढ़

UPSC 2024 टॉपर्स और उनके कैडर

  • शक्ति दुबे – उत्तर प्रदेश
  • हर्षिता गोयल – गुजरात
  • डोंगरे अर्चित पराग – कर्नाटक
  • शाह मार्गी चिराग – गुजरात
  • आकाश गर्ग – AGMUT
  • कोमल पुनिया – उत्तर प्रदेश
  • आयुषी बंसल – मध्य प्रदेश
  • राजकृष्ण झा – बिहार
  • आदित्य विक्रम अग्रवाल – उत्तर प्रदेश
  • मयंक त्रिपाठी – उत्तर प्रदेश

कैडर आवंटन के बाद अब सभी चयनित अभ्यर्थी संबंधित राज्यों में जॉइनिंग प्रक्रिया और फाउंडेशन ट्रेनिंग की तैयारियों में जुटेंगे।

Share.

Comments are closed.