सूरजपुर। जिले में एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यहां कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरने से चार मजदूर उसकी चपेट में आ गए, जिनमें से तीन की मौत हो गई है। वहीं एक घायल है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार नयनपुर स्थित मित्तल कोल्ड स्टोरेड में शनिवार सुबह सभी मजदूर रोज की तरह काम कर रहे थे। तभी अचानक से भर-भराकर दीवार गिर गई जिससे वहां पर काम कर रहे मजदूर उसके चपेट में आ गए। इस घटना में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और एक मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं चौथे मजदूर का उपचार जारी है।

मृत मजदूरों में विफल भटगांव, भोल सिंह ग्राम डेडरी और वेद सिंह बेल्टिकरी भूमिहारपारा के निवासी हैं। ये सभी स्थानीय क्षेत्र के गरीब परिवारों से थे और कोल्ड स्टोरेज में दिहाड़ी मजदूरी करते थे। घायल सुरेंद्र की हालत स्थिर बताई जा रही है।

 

Share.

Comments are closed.