रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 35 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। वित्तीय वर्ष समाप्त होने से महज तीन महीने पहले भारी-भरकम अनुपूरक बजट पर कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह ने सवाल उठाते हुए इसमें विजन नहीं होने की बात कही।
अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज कर्ज में डूबते जा रहा है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि 35 हजार करोड़ का भारी-भरकम अनुपूरक बजट की मांग क्यों की जा रही है। वह भी वित्तीय वर्ष के ठीक 3 महीने पहले। मुझे इस अनुपूरक बजट में ऐसी कोई बात दिख नहीं रही है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आज महिलाओं के साथ क्या हो रहा है ? महतारी वंदन के नाम पर 1 हजार दिया जा रहा है, लेकिन बिजली बिल पर उससे ज्यादा लिया जा रहा है। सरकार इवेंट मैनेजमेंट पर फोकस है। सरकार कार्यक्रम ज्यादा आयोजित कर रही है, काम कम हो रहा है। उत्सव जनता को मनाने दिया जा रहा है। सरकार उत्सव मनाने के लिए बजट खर्च कर रही है। दरअसल, सरकार का विजन क्या है यह स्पष्ट नहीं है। इस अनुपूरक बजट में भी कोई विजन नहीं है।

