बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले के 15 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

तबादला सूची में दो सहायक उप निरीक्षक (एएसआई), पांच हेड कांस्टेबल और आठ कांस्टेबल शामिल हैं। ये तबादले जिले के विभिन्न थानों और इकाइयों के बीच किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह फेरबदल विभागीय कार्यक्षमता बढ़ाने और बेहतर प्रबंधन के उद्देश्य से किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।

Share.

Comments are closed.