गरियाबंद। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में सांभर के शिकार के एक मामले में एंटी पोचिंग टीम ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। इस संबंध में उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के उप निदेशक वरुण जैन ने जानकारी दी।
उप निदेशक वरुण जैन के अनुसार 15 दिसंबर को कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र में गश्त के दौरान शेष पगार जलप्रपात के पास अज्ञात वन्यप्राणी के रक्त के निशान पाए गए। इसके बाद पेट्रोलिंग टीम द्वारा कैमरा ट्रैप फुटेज, गोपनीय सूचना तथा अन्य तकनीकी साधनों के आधार पर जांच की गई।

