रायपुर। राजधानी के नवा रायपुर स्थित ब्लू वाटर खदान में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृतक के शारीर से सिर गायब है, जो घटना स्थल में नहीं मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मामला माना थाना क्षेत्र का है। शव की स्थिति और सिर के गायब होने को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या कहीं और कर शव को खदान में फेंका गया है या घटना स्थल पर ही वारदात को अंजाम दिया गया।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। माना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

 

Share.

Comments are closed.