रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को कोर्ट में लगभग 29,800 पन्नों की अंतिम चार्जशीट पेश की। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 82 आरोपियों के खिलाफ यह चार्जशीट दाखिल की गई है। अब मामले में ट्रायल की प्रक्रिया शुरू होगी।

ED इस मामले की जांच कर रही है तथा उसने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में 3200 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का उल्लेख है। इसमें राजनेता, आबकारी विभाग के अधिकारी एवं कारोबारी सहित कई नामजद आरोपी शामिल हैं। ED की जांच में पाया गया कि तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी एवं कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के माध्यम से यह घोटाला अंजाम दिया गया।

मामले में अब तक पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल, पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर एवं सौम्य चौरसिया सहित कई प्रमुख लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा आबकारी विभाग के 28 अधिकारियों को भी आरोपी बनाया गया था, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत प्राप्त हो चुकी है।

Share.

Comments are closed.