राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जंगल में नीम तोड़ने गए एक ग्रामीण पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। यह घटना इतनी अचानक हुई कि, ग्रामीण को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला मोहारा पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम लोझरी निवासी केज़उ राम कंवर जंगल में नीम तोड़ने गया था। इसी दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से उसके सिर पर गहरी चोट आई है और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी वन विभाग और मोहारा पुलिस चौकी को दे दी गई है। संभावना जताई जा रही है कि, तेंदुआ रिहायशी इलाके की ओर भटक आया है, जिससे आने वाले दिनों में खतरा बढ़ सकता है।

 

Share.

Comments are closed.