जगदलपुर। शहर में बेहद गंभीर और सनसनीखेज घटना सामने आई है। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर चाकू से हमला किया गया है। हमलावरों ने उनके दोनों हाथों की नसें काट दी हैं, जबकि गले पर भी चाकू के गहरे निशान पाए गए हैं। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल वे आईसीयू में उपचाराधीन हैं।

जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद आज सुबह करीब 8 बजे उन्हें जगदलपुर के महारानी अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें आईसीयू में भर्ती किया। अस्पताल सूत्रों का कहना है कि उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

भतीजालिखकर दिया इशारा

अस्पताल में जब नर्सिंग स्टाफ ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की, तो वह बोलने की स्थिति में नहीं थीं। इसके बाद उनसे कागज पर लिखने को कहा गया। इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक शब्द लिखा—“भतीजा”। इस एक शब्द ने पूरे मामले को और भी रहस्यमय बना दिया है।

अस्पताल में पुलिस बल तैनात

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह मामला आत्मघाती प्रयास का है या किसी ने जानबूझकर उन पर हमला किया है। पुलिस पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश और साजिश समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पूरे मामले पर सभी की नजरें पुलिस जांच और पीड़िता की सेहत पर टिकी हुई हैं।

 

Share.

Comments are closed.