दुर्ग। जिले में भिलाई से चोरी का अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने मंदिर का सारा सामान झोले में भरा, फिर भगवान को प्रणाम कर फरार हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पूरा मछली मार्केट के पास स्थित गणेश मंदिर का है।

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, मंदिर के दरवाजे खुले हैं। इस बीच एक पुरूष मंदिर के बाहर खड़े हैं और एक महिला मंदिर के अंदर आती है। चह पहले भगवान के दर्शन किए उसके बाद भगवान के सामने और मंदिर में रखे बर्तन और अन्य सामान एक-एक कर अपने झोले में डाल ली। महिला ने भगवान के पास से सारे सामान अपने झोले में डालने के बाद भगवान के सामने माथा टेककर प्रणाम किया और फिर वहां से रफू चक्कर हो गई।

 

Share.

Comments are closed.