रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के हित में बड़ी की है। साय सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) केंद्र सरकार के समान बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब 55% से बढ़ाकर महंगाई भत्ता 58% कर दिया गया है। इससे प्रदेश के करीब 5 लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।

साथ ही कर्मचारियों की मासिक आय में बढ़ोतरी होगी। बढ़ती महंगाई के असर से कुछ राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ के आठवें राज्य सम्मेलन के दौरान की है। डीए बढ़ोतरी की घोषणा के बाद लंबे समय से मांग कर रहे कर्मचारी खुश नजर आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि देश के कई राज्य अभी भी केंद्र के महंगाई भत्ते से पीछे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्र के बराबर डीए देने का फैसला किया है। हमारी सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति सजग है। समय-समय पर उनके हित में आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

 

Share.

Comments are closed.