कोरबा। जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र से मारपीट और चाकूबाजी का मामला सामने आया है। जहां नाबालिग बदमाशों ने एक युवक से पहले मारपीट की फिर चाकू से वार कर दिया। हमले में नाबालिग बुरी तरह घायल हो गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिए है।

जानकारी के मुताबिक सभी हमलावर ‘आराम मशीन’ इलाके के रहने वाले हैं, जिन्होंने पुरानी रंजिश को लेकर पंप हाउस निवासी एक नाबालिग को घेर लिया। हमलावरों ने पहले नाबालिग की जमकर पिटाई की, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोंट आई है। इसी दौरान एक नाबालिग बदमाश ने जेब से चाकू निकालकर उस पर वार कर दिया। घटना के बाद घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसईबी पुलिस ने धाराएं दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी भीमसेन ने बताया कि “पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

 

 

 

 

 

Share.

Comments are closed.