जांजगीर-चांपा।जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में एक युवक ने सुसाइड की कोशिश की है। उसने हंसिया से अपना गला काट लिया। गंभीर हालात में युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के मुबातिक, पीड़ित का नाम मंगल दास (30) है। वह अपने जीजा के घर सेमरिया गांव आया था। परिजनों का कहना है कि मंगल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।

सीएचसी पामगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। गले में 3 इंच गहरा घाव बताया गया है।

फिलहाल, शिवरीनारायण पुलिस ने मामले को आत्महत्या के प्रयास के रूप में दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

 

Share.

Comments are closed.