Author: admin

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल में अजय चंद्राकर ने सदन में स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकिट और रैपिडो जैसे प्लेटफॉर्म वर्करों की सुरक्षा और श्रम अधिकारों का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा कि गिग वर्करों को संगठित श्रमिक माना जाएगा या असंगठित, और तेज डिलीवरी के दबाव में उनकी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। अजय चंद्राकर ने कहा, यह बहुत गंभीर विषय है। इस पर कोई नियम-निर्देश बनाना जरूरी है। कितने गिग वर्करों ने सुसाइड कर ली है। छत्तीसगढ़ के युवाओं का भविष्य खतरे में है। आप चाहे तो अन्य राज्यों से विचार-विमर्श कर सकते हैं। हमारे रिटायर्ड जज या…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होली के त्योहार को लेकर राज्य सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। होली पर पूरे राज्य में शराब की बिक्री पर रोक रहेगी। आबकारी विभाग ने एक आधिकारिक आदेश जारी कर 4 मार्च, 2026 को पूरे राज्य में “ड्राई डे” घोषित किया है। आदेश के अनुसार, उस दिन देसी-विदेशी शराब बेचने वाली सभी रिटेल दुकानें, बार और शराब से जुड़ी दूसरी जगहें पूरी तरह बंद रहेंगी। विभाग ने साफ किया है कि निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा। अगर कहीं भी गैर-कानूनी शराब की बिक्री या खुली दुकानें मिलीं, तो संबंधित ऑपरेटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई…

Read More

कवर्धा। जिले में अवैध नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कंटेनर से राजस्थान ले जाया जा रहा 5 करोड़ का गांजा जब्त की है। विशेष गुप्त चैंबर से 30-30 किलो की 30 बोरियों में भरा हुआ गांजा बरामद किया गया। कुल जब्त मादक पदार्थ का वजन करीब 9 क्विंटल (900 किलोग्राम) बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये आंकी गई है। वहीं तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है, जिसे भी जब्त कर लिया गया है। मौके से…

Read More

जगदलपुर। नक्सल विरोधी अभियानों को लेकर चल रही चर्चाओं और अटकलों के बीच बस्तर रेंज आईजीपी कार्यालय ने आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि बस्तर पुलिस और रेंज में तैनात सुरक्षा बल क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। 19 फरवरी 2026 को जारी अपील में कहा गया है कि भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप बस्तर क्षेत्र में नियमित रूप से प्रभावी नक्सल विरोधी अभियान संचालित किए जा रहे हैं। आईजीपी कार्यालय ने स्पष्ट किया कि अभियानों में लगे सुरक्षा बलों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संचालन से…

Read More

दुर्ग। एक ओर देश विज्ञान, तकनीक और नई शिक्षा नीति की बात कर रहा है, दूसरी ओर दुर्ग जिले के केलाबाड़ी स्थित प्राथमिक व मिडिल स्कूल परिसर में अंधविश्वास का भय खड़ा कर दिया गया है। यहां तंत्र-मंत्र जैसे निशान बनाने के बाद अब असामाजिक तत्वों ने स्कूल में तोड़फोड़ और आगजनी कर दी। करीब एक सप्ताह पहले स्कूल के क्लासरूम के बाहर चुनरी, माला और गोबर-मिट्टी से संदिग्ध प्रतीक बनाए गए थे। बाद में कक्षाओं के भीतर भी ऐसे निशान मिले। शिक्षकों ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन घटनाएं थमी नहीं। अब हालात यह हैं कि प्राथमिक स्कूल में…

Read More

बालोद। महिला आरक्षक द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद बीजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके को निलंबित कर दिया गया है। यह मामला कुछ माह पहले बालोद जिले के डौंडी थाना में दर्ज किया गया था। शिकायत में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, जबरन गर्भपात कराने और आर्थिक शोषण के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस के अनुसार, महिला आरक्षक ने लिखित शिकायत में बताया कि वर्ष 2017 में डौंडी स्थित आईटीआई में पढ़ाई के दौरान उसकी दिलीप उइके से पहचान हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। आरोप है कि शादी का आश्वासन देकर…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोटे की दो राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होगा। मौजूदा समीकरणों को देखते हुए दोनों प्रमुख दलों भाजपा और कांग्रेस के खाते में एक-एक सीट जाना लगभग तय माना जा रहा है। वर्तमान में ये दोनों सीटें कांग्रेस के पास हैं, लेकिन विधानसभा की बदली संख्या बल ने तस्वीर बदल दी है। यह है जीत का गणित राज्यसभा चुनाव के नियम के अनुसार कुल विधायकों की संख्या को रिक्त सीटों की संख्या में एक जोड़कर भाग दिया जाता है और प्राप्त भागफल में एक जोड़कर जीत का न्यूनतम आंकड़ा तय होता है। छत्तीसगढ़ विधानसभा…

Read More

धमतरी। जिले के कुरुद ब्लाक अंतर्गत ग्राम दहदहा स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां कक्षा छठवीं से आठवीं तक के करीब 35 विद्यार्थियों द्वारा अपनी कलाई काटने का मामला उजागर हुआ है। घटना लगभग 20 दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन जानकारी सार्वजनिक होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अलग-अलग कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को देखकर यह कदम उठाया। जब अभिभावकों को इसकी भनक लगी तो मामला पंचायत में उठाया गया। इसके बाद प्रशासनिक टीम स्कूल पहुंची और बच्चों से बातचीत कर घटना की जानकारी…

Read More

रायपुर। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) छत्तीसगढ़ के घटक संगठनों की एक आवश्यक बैठक 19 फरवरी 2026, गुरुवार को दोपहर 1 बजे कलेक्टर गार्डन, रायपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेशभर से किसान संगठनों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह जानकारी भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव एवं संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) छत्तीसगढ़ के संयोजक सदस्य तेजराम विद्रोही ने दी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित भारत–अमेरिका ट्रेड डील के भारतीय किसानों पर संभावित दुष्प्रभाव को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। किसान संगठनों का मानना है कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौते का सीधा असर कृषि उपज की…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह बैडमिंटन खेलते समय एक कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे खेल के दौरान अचानक कोर्ट पर गिरते दिखाई दे रहे हैं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ईदगाह भाठा निवासी अमृत बजाज के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार वे शुगर के मरीज थे, लेकिन नियमित रूप से बैडमिंटन और क्रिकेट खेलते थे। सोमवार को भी वे रोज की तरह दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेलने पहुंचे थे। खेल के दौरान अचानक वे गिर पड़े। साथियों…

Read More