कटक। बाराबती स्टेडियम में मंगलवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। भारतीय टीम ने इस मैच में साउथ अफ्रीका को 101 रनों के विशाल अंतर से हराकर सीरीज का शानदार आगाज किया। यह सीरीज दो महीने बाद होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट पर 176 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने नाबाद 59 रनों की उपयोगी पारी खेली।…
Author: admin
भोपाल. मध्य प्रदेश में इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों के रद्द होने का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। ग्वालियर एयरपोर्ट से बॉम्बे के लिए आने वाली तथा ग्वालियर से बॉम्बे जाने वाली दो उड़ानें रद्द कर दी गईं। इंदौर एयरपोर्ट पर मंगलवार को आने-जाने वाली कुल 13 उड़ानें रद्द रहेंगी। हालांकि, यह संख्या पिछले कुछ दिनों की तुलना में कम है। सोमवार को इंदौर से 18 उड़ानें रद्द हुई थीं, जबकि रविवार को 24 से अधिक उड़ानें कैंसिल की गई थीं। इंडिगो एयरलाइंस ने जानकारी दी है कि उड़ानों का संचालन जल्द ही पूरी तरह सामान्य हो जाएगा। एयरपोर्ट प्रबंधन…
राजनांदगांव। जिले की सैकड़ों आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से कलेक्ट्रेट फ्लायओवर के नीचे तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन पर बैठ गईं। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार उनसे अत्यधिक कार्य लिया जा रहा है, एसआईआर जैसे अतिरिक्त दायित्व भी सौंपे जा रहे हैं, लेकिन न्यूनतम 26 हजार रुपये वेतनमान, मजदूर का दर्जा और अन्य मांगें लगातार अनसुनी की जा रही हैं। देशभर में आंगनवाड़ी संगठनों की 10 दिवसीय हड़ताल चल रही है, जबकि छत्तीसगढ़ में फिलहाल तीन दिवसीय धरना रखा गया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी…
स्पोर्ट्स डेस्क। कटक के बाराबाती स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला शुरू हो चुका है। साउथ अफ्रीका कप्तान ऐडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। साउथ अफ्रीका की टीम, जो 2024 टी-20 विश्व कप फाइनल में टीम इंडिया से हार गई थी, इस बार बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरी है। खास बात यह है कि बाराबाती स्टेडियम का रिकॉर्ड अफ्रीकी टीम के पक्ष में रहा है। यहां खेले गए पिछले दो मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। भारत के लिए…
आशीष पदमवार. बीजापुर। बस्तर अंचल में आदिवासियों की जमीनों पर अवैध कब्जे और फर्जी खरीदी–बिक्री के एक और बड़े मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को संकनपल्ली गांव के दर्जनों आदिवासी ग्रामीण मोदकपाल थाना पहुंचे, जहां उन्होंने जगदलपुर के कुख्यात भू–माफिया कमलदेव झा और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि कमलदेव झा, भोला झा, प्रभाति झा, साकेत झा सहित कई लोगों ने राजस्व अधिकारियों से मिलीभगत कर कूट–रचित दस्तावेज तैयार किए और उन्हीं के आधार पर आदिवासियों की जमीन अपने नाम करा ली। ग्रामीणों के अनुसार, इस…
आशीष पदमवार. बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में मुख्यधारा से दूर रहे माओवादी अब एक नए भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं। पुनर्वास और कौशल उन्नयन कार्यक्रम के तहत आत्मसमर्पित माओवादियों को शिक्षा, तकनीक और रोजगार आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की पहल पर संचालित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को ट्रैक्टर ड्राइविंग, सिलाई, बागवानी, पशुपालन सहित विभिन्न तकनीकी एवं स्वरोजगार आधारित प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य उन्हें आत्मनिर्भर, सामाजिक रूप से सम्मानित और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना…
पणजी। गोवा के वागाटोर इलाके में रोमियो लेन नाइटक्लब पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के सख्त निर्देश पर बुलडोजर चलाने का कार्य शुरू हो गया है। 7 दिसंबर को नाइटक्लब बर्च में लगी आग में 25 लोगों की मौत के बाद सरकार ने अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। रोमियो लेन के बीच की ओर बने 198 वर्ग मीटर अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। इस क्लब के मालिक गौरव लुथरा और सौरभ लुथरा ही बर्च के भी मालिक हैं। गोवा टूरिज्म के डिप्टी डायरेक्टर धीरज वागले ने बताया कि बीच की ओर से अतिक्रमण को पूरी तरह तोड़…
जगदलपुर। बस्तर रेंज में आरक्षक भर्ती प्रक्रिया 2023-24 का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। बस्तर रेंज आईजी द्वारा अनुमोदित चयन और प्रतीक्षा सूची के अनुसार कुल 1,592 आरक्षकों का चयन किया गया है। इसमें 464 महिला अभ्यर्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलतापूर्वक चयन प्राप्त किया है, जो बस्तर रेंज में महिला भागीदारी को सशक्त रूप से दर्शाता है। छत्तीसगढ़ शासन की मंजूरी के बाद पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा 04 अक्टूबर 2023 को भर्ती विज्ञापन जारी किया गया था। बस्तर रेंज में भर्ती के लिए दो समितियों का गठन किया गया था। केंद्र-1, जगदलपुर: सुकमा, बीजापुर, बस्तर और…
नई दिल्ली। उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जय अनमोल पर रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड के माध्यम से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से 228 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा की गई शिकायत पर सीबीआई ने जय अनमोल सहित RHFL के खिलाफ केस दर्ज किया है। दर्ज एफआईआर में RHFL के निदेशक जय अनमोल और रवींद्र शरद सुधाकर के नाम शामिल किए गए हैं। क्या है पूरा मामला सीबीआई की एफआईआर के अनुसार, रिलायंस होम…
नई दिल्ली। अमेरिकी चिप दिग्गज इंटेल और टाटा ग्रुप ने भारत में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग, असेंबली तथा एडवांस्ड पैकेजिंग के लिए रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। यह समझौता देश के उभरते घरेलू चिप इकोसिस्टम को मजबूत करेगा और 2030 तक भारत को दुनिया के टॉप-5 पीसी मार्केट्स में शुमार करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. साझेदारी के तहत दोनों कंपनियां गुजरात के धोलेरा में बन रही टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की सेमीकंडक्टर फैब तथा असम के मोरीगांव में स्थापित हो रहे OSAT प्लांट में इंटेल के प्रोडक्ट्स की एडवांस्ड पैकेजिंग और फ्यूचर कम्प्यूटिंग कंपोनेंट्स पर संयुक्त रूप से…
