शपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस की सतर्कता से पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में बड़ी लूट की वारदात होने से पहले ही नाकाम कर दी गई। कुनकुरी के नेशनल हाइवे-43 पर स्थित एटीएम को निशाना बनाने पहुंचे नकाबपोश बदमाशों की योजना उस समय विफल हो गई जब गश्त पर निकली पुलिस टीम अचानक मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार बदमाशों ने पिकअप वाहन की मदद से एटीएम को उखाड़ने का प्रयास किया तथा सीसीटीवी कैमरे को निष्क्रिय करने के लिए उस पर ब्लैक स्प्रे किया। इसी दौरान गश्ती पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर बदमाशों में हड़कंप मच गया तथा वे भागने लगे। हौसले बुलंद होने के कारण उन्होंने पुलिस टीम पर पथराव भी किया, लेकिन राहत की बात रही कि किसी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई।

पुलिस की तत्परता से बदमाश एटीएम से कोई रकम ले जाने में सफल नहीं हो सके। वे पिकअप वाहन को आधे रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी है तथा जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य सुरागों के आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था तथा गश्त बढ़ा दी गई है।

Share.

Comments are closed.