नारायणपुर। कोहकामेटा थाना क्षेत्र के कैंप कोड़नार में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक पिंगल जुरी ने गुरुवार सुबह अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। सिर में गंभीर चोट लगने से अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही तत्काल एंबुलेंस व्यवस्था कर उन्हें जिला अस्पताल नारायणपुर ले जाया गया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्या बताया जा रहा है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Share.

Comments are closed.