रायपुर। राजधानी रायपुर अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन चाकूबाजी की घटनाएं सामने आती है। ताजा मामला राजधानी के मोवा इलाके से आया है। यहां गुरु घासीदास जयंती के दिन शोभा यात्रा के दौरान एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने कई संदेहियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार रात पंडरी थाना क्षेत्र के मोवा  बाजार चौक के पास की है। जहां धुमाल बैंड की धुन पर नाचने के दौरान कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते लड़कों में धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान किसी ने धारदार हथियार से 18 साल के दिनेश निषाद पिता गोपाल निषाद निवासी डबरीपारा मोवा तालाब के पास पर वार कर दिया। घायल दिनेश की देर रात हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।

 संदिग्धों से पूछताछ शुरू

पंडरी थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि मृतक जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। घटना के बाद पुलिस ने आधा दर्जन संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पंडरी थाने में आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि शनिवार तक मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

Share.

Comments are closed.