कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एनएच-30 पर शनिवार शाम एक सड़क हादसे में आधा दर्जन महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना चारामा क्षेत्र की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिलाएं और बच्चे कथा सुनकर लौट रहे थे, तभी तेज गति और लापरवाही से बाइक चला रहे एक युवक ने सड़क पार कर रहे लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में घायल महिलाओं और बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share.

Comments are closed.