सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के बाद अब सूरजपुर के फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में भी अश्लील डांस का वायरल वीडियो  सामने आया है। सोशल मीडिया वीडियो विरल होने से वन विभाग में हडकंप मच गया है। हालांकि यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार यह वीडियो रामानुजनगर ब्लॉक के कुमेली फॉरेस्ट रेस्ट हाउस का है। जिसमें कुछ लोग डांसरों पर पैसे लुटाते और जाम छलकाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधि और शासकीय कर्मचारी भी दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि रेस्ट हाउस में डांसरों का कार्यक्रम एक बीडीसी (जनपद सदस्य) ने आयोजित किया था। प्रोग्राम के लिए हॉल में गद्दे तक बिछाए गए थे। वीडियो वायरल होने के बाद सूरजपुर डीएफओ दुलेश्वर साहू ने मामले के जांच के आदेश दिए हैं।

बता दें हाल ही में गरियाबंद में ऑर्केस्ट्रा डांसर्स के अश्लील डांस का वीडियो वायरल हुआ था। लड़कियां अर्धनग्न होकर नाचती रहीं। मंच पर कपड़े उतारकर पब्लिक को प्राइवेट पार्ट्स दिखाती रहीं। कार्यक्रम में मौजूद SDM तुलसी दास मरकाम और पुलिसकर्मी पैसे लुटाते रहे।

मामले में कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने SDM तुलसी दास मरकाम को हटा दिया है। SDM के खिलाफ जांच कमेटी बनाई गई। वहीं तीन पुलिस कर्मियों को लाइन निलंबित किया गया। जिसके बाद आयोजन समिति के 14 सदस्य गिरफ्तार किए गए। वहीं मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम के खिलाफ शुरू होगी।

 

 

Share.

Comments are closed.