नई दिल्ली। बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में एक हिंदू व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बजेंद्र बिस्वास (40) के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश अंसार बल के सदस्य थे। पुलिस ने इसे सहकर्मी द्वारा गलती से चली गोली बताया है और आरोपी नोमान मियां को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना भालुका उपजिला के मेहराबारी क्षेत्र में सुल्ताना स्वेटर्स लिमिटेड फैक्ट्री में सोमवार शाम करीब 6:30 बजे हुई। बजेंद्र बिस्वास फैक्ट्री की सुरक्षा में तैनात 20 अंसार सदस्यों में शामिल थे। वे सहकर्मी नोमान मियां के साथ बैठे थे, जब नोमान की शॉटगन से गोली चली और बजेंद्र की बाईं जांघ में लगी। अत्यधिक रक्तस्राव से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कोई विवाद नहीं, अचानक चली गोली
लबीब ग्रुप के प्रभारी अंसार सदस्य मोहम्मद अजहर अली ने बताया कि घटना के समय दोनों के बीच कोई विवाद नहीं था। सभी कमरे में बैठे थे, तभी नोमान ने शॉटगन बजेंद्र की जांघ पर तानकर चिल्लाया और ट्रिगर दबा दिया, फिर भाग निकला। पुलिस ने नोमान को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और हथियार जब्त किया। शव को मयमनसिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मॉर्च्यूरी में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

यह घटना उसी मयमनसिंह जिले में हुई जहां हाल ही में दीपू चंद्र दास की mob lynching हुई थी। पुलिस जांच जारी है।

Share.

Comments are closed.