Author: admin

रायपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की दावा आपत्ति की तिथि बढ़ने को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल आज निर्वाचन आयोग पहुंची। जहां उन्होंने निर्वाचन पदाधिकारी IAS भोस्कर विलास संदीपन से मुलाकात कर बताया कि दस्तावेजों की उपलब्धता, तकनीकी कठिनाइ‌यों की समस्या होनी बताई, जिसके कारण कई योग्य मतदाता प्रक्रिया में वंचित रह गए हैं। कांग्रेस ने एसआईआर की दावा आपत्ति की तारीख बढ़ाने की मांग की है। साथ ही सलवा जुडुम में गांव से विस्थापितों और अंतरराज्यीय प्रवासी श्रमिकों के लिए विशेष प्रकिया की मांग की है। कांग्रेस ने बताया कि वर्तमान में निर्धारित दावा-आपत्ति की समय-सीमा अत्यंत अल्प होने से बड़ी संख्या में पात्र मतदाता नाम जोड़ने,…

Read More

कोरबा। जिले के मड़वारानी पहाड़ पर चढ़ाई के दौरान चलती ऑटो में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही ऑटो में सवार यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। डीजल पाइप फटने से लगी आग ने कुछ ही पलों में पूरे वाहन को चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक, मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। ऑटो चालक अपने परिवार और अन्य यात्रियों को लेकर मड़वारानी पहाड़ की ओर जा रहा था। जैसे ही ऑटो पहाड़ी चढ़ाई पर पहुंची, अचानक डीजल पाइप फट गया और वाहन में आग भड़क…

Read More

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां दहेज की आग ने एक महिला की जान ले ली। मायके पक्ष का आरोप है कि पति ने दहेज को लेकर पहले पत्नी की बेरहमी से पिटाई की, फिर उसे जहर पिलाकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला लोहारा थाना क्षेत्र के महाराटोला गांव का है। घटना के बाद आरोपी पति जोहन साहू ने अपने जुर्म को छिपाने के लिए पत्नी लोकेश्वरी को लोहारा अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम अब धीरे-धीरे करवट बदलने लगा है। दिन और रात के तापमान में बढ़ते अंतर से लोगों को मौसम के बदलाव का साफ अहसास हो रहा है। बीते 24 घंटों में राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन चढ़ते-चढ़ते अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री तक पहुंच गया। यानी रात की तुलना में दिन का पारा लगभग दोगुना हो गया, जिससे दोपहर में गर्मी का असर साफ नजर आने लगा है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी यही स्थिति बनी हुई है। दुर्ग और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार…

Read More

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में ड्यूटी से लौट रहे एसईसीएल कर्मचारियों से बदमाशों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े हुए इस घटनाक्रम ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, आमगांव एसईसीएल खदान से कर्मचारियों को लेकर बस वापस लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में कुछ बदमाशों ने बस को रुकवाकर ड्राइवर से गाली-गलौज की। इसके बाद वे बस में घुस गए और एक एसईसीएल कर्मचारी के साथ मारपीट की। घटना के दौरान बस के अंदर हुई मारपीट और विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल…

Read More

नेशनल डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के नेता नितिन नबीन ने निर्विरोध जीत दर्ज करके बीजेपी की कमान संभाल ली है। नितिन नबीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके हैं। आज सुबह दिल्ली के कई मंदिरों में माथा टेकने के बाद नितिन नवीन ने बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। कुछ देर में वो अपना पदभार ग्रहण कर सकते हैं। नई दिल्ली स्थित बीजेपी के मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा लगा है। नितिन नबीन की ताजपोशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा ने…

Read More

कोरबा। जिले के कटघोरा थाने में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर पर महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। जैसे ही महिला ने इस मामले की शिकायत थाने में की पुलिस ने तत्काल सब इंस्पेक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ का अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। वहीं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। यह मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि कटघोरा थाना में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर एसके कोसरिया ने महिला के साथ अशोभनीय व्यवहार किया और…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और युवाओं को रोजगार प्रदान करने की दिशा में संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के अंतर्गत कुल 525 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। बस्तर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने इस संबंध में विस्तृत सूचना जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि व्यापमं द्वारा आयोजित स्टाफ नर्स, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरुष व महिला), वार्ड बॉय और वार्ड आया जैसे पदों की परीक्षाओं के नतीजे आने के बाद अब कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को…

Read More

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और कोमाखान थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गांजा तस्करी करते हुए दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 950 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 75 लाख रुपये बताई जा रही है, जब्त किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह गांजा एक ट्रक के जरिए तस्करी कर ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान गांजा परिवहन में प्रयुक्त ट्रक, जिसकी…

Read More

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में मंगलवार 20 जनवरी यानी आज विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत 11 केवी खुले तारों को कवर्ड तारों में बदलने का कार्य किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण रखरखाव कार्य के कारण शहर के आधे इलाके में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक यानी चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 33/11 केवी गर्ल्स कॉलेज सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले 11 केवी कोतवाली फीडर की सप्लाई प्रभावित रहेगी। सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर यह विद्युत व्यवस्था दोपहर 2:30 बजे तक…

Read More