रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू करने को लेकर सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर दी है। गृह विभाग द्वारा जारी इस अधिसूचना के अनुसार रायपुर नगर क्षेत्र को औपचारिक रूप से पुलिस कमिश्नरेट घोषित किया गया है। यह व्यवस्था 23 जनवरी 2026 से लागू होगी। केवल निगम क्षेत्र में ही कमिश्नरी लागू होगी और ग्रामीण में अलग एसपी होंगे। जारी अधिसूचना के अनुसार, रायपुर शहर के 21 थानों में अब कमिश्नरी सिस्टम लागू होगा। इसके साथ ही शहरी क्षेत्रों में पुलिसिंग व्यवस्था अधिक सशक्त, त्वरित और जवाबदेह बनेगी। अब कई अहम प्रशासनिक और वैधानिक अधिकार सीधे…
Author: admin
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से दिल दहला देने वाला एक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार दो ट्रक में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। देर रात हुए इस भयावह हादसे में टकराव इतना जबरदस्त था कि ट्रक का केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गया और शवों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार, चारामा थाना क्षेत्र के रतेसरा गांव के पास यह हादसा हुआ, जहां दो भारी ट्रक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बड़ा हादसा हो गया है। भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम उसपरी के पास इंद्रावती नदी पार करते समय एक नाव पलट गई, जिससे नाव में सवार 6 ग्रामीणों में से 4 लोग नदी के तेज बहाव में बह गए। हादसे में 2 लोगों को ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया, जबकि 4 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में 2 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, भैरमगढ़ ब्लॉक के अंतिम छोर पर बसे ग्रामीण आज भी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बाजार आने-जाने इंद्रावती नदी पार करने के…
नेशनल डेस्क। ज़ोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने कंपनी में ग्रुप CEO के पद से इस्तीफा दे दिया है। इटरनल (जोमैटो की मूल कंपनी) ने एक बड़े लीडरशिप बदलाव के तहत यह एलान किया है। शेयरहोल्डर की मंज़ूरी मिलने पर दीपिंदर गोयल ने पद छोड़ दिया है, और अल्बिंदर ढींडसा को तुरंत प्रभाव से इटरनल का नया ग्रुप CEO नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे भी जारी कर दिए। एक्सचेंज को दी फाइलिंग में इटरनल ने Q3 रिजल्ट और ग्रुप सीईओ के पद से दीपिंदर गोयल के इस्तीफा देने की वजह…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र लिखकर राज्य में अंगदान को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और मानवीय पहल की है। डॉ। रमण ने पत्र लिखकर यह आग्रह किया है कि मृत्योपरांत अंगदान करने वाले व्यक्तियों को “राजकीय सम्मान” प्रदान करने की नीति पर गंभीरता से विचार किया जाए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने पत्र में सुरेश खांडवे (अध्यक्ष सर्वधर्म सेवा संस्था, भिलाई) की माँग को आगे बढ़ाते हुए उल्लेख किया है कि देश में अंगदान की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। वर्तमान में प्रति 10…
जशपुर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नारायणपुर थाना क्षेत्र के रानीकोंबो में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक क्रेटा कार से 01 क्विंटल 85 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत लगभग 55 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की तड़के सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की क्रेटा कार (क्रमांक UP-32-HF-0299) में गांजा छुपाकर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेर- बदल किया गया है। बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर तीन आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं। 2009 बीच के आईएएस किरण कौशल, सचिव, मंत्रालय को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आयुक्त, समग्र शिक्षा के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं आईएएस अवनीश कुमार शरण आयुक्त, नगर एवं ग्राम निवेश तथा अतिरिक्त प्रभार आयुक्त, गृह निर्माण मंडल को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रायपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपता…
रायपुर। एसएसपी ने एडमिनिस्ट्रेटिव काम के सिस्टम को मज़बूत करने के मकसद से 11 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। जारी किए गए ट्रांसफर ऑर्डर में सब-इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल लेवल के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।
रायपुर। गृह मंत्री विजय शर्मा ने बिलासपुर में स्पा संचालक से वसूली मामले में एडिशनल SP राजेंद्र जायसवाल को सस्पेंड करने के निर्देश दिए है। इस मामले में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा ऐसे अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड करके जांच की जाए। बता दें कि, बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित स्पा एंड वेलनेस सेंटर के संचालक ने एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल पर डराने-धमकाने और पैसों की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में स्पा संचालक ने पुलिस महानिरीक्षक (IG) संजीव शुक्ला से एडिशनल एसपी के स्टिंग वीडियो और व्हाट्सऐप कॉल रिकॉर्डिंग साझा करते…
दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के परिजनों FIR दर्ज करने के एवज में 5 हज़ार की रिश्वत ली थी। जिसके बाद प्रधान आरक्षक की शिकायत एसएसपी विजय अग्रवाल से की गई। जांच के बाद एसएसपी ने प्रधान आरक्षक बद्री सिंह भुवाल को निलंबित कर दिया है। मामले की लिखित शिकायत परिजनों द्वारा एसएसपी से की गई थी, जिसके बाद जांच टीम गठित की गई। जांच में रिश्वत लेने के आरोप प्रमाणित पाए गए। इसके बाद एसएसपी ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए प्रधान आरक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर…
