सरगुजा। जिले के प्राथमिक शाला गुमगरा में पदस्थ शिक्षक शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गए। सरस्वती पूजा के दिन शिक्षक के नशे में धुत होने और आए दिन शराब पीने से परेशान ग्रामीणों ने शिक्षक का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके साथ ही इस घटना के बाद शराबी शिक्षक के खिलाफ ग्राम सभा भी बुलाई गई जिसमें उसे हटाने का प्रस्ताव पारित किया गया। शिक्षक का वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है और शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि, लखनपुर…
Author: admin
सूरजपुर। जिले के देवनगर गांव में तंत्र-मंत्र आशंका को लेकर अफरा-तफरी मच गई। जब दूसरे राज्य से आए दो साधुओं के साथ ग्रामीणों ने जमकर मारपीट कर दी। साधुओं ने एक ग्रामीण का हाथ देखने के दौरान उसके अचानक बेहोश हो जाने से ग्रामीणों में डर और गुस्सा फ़ैल गया। जिसके बाद मामला हिंसक हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, देवनगर गांव में बाइक से पहुंचे दो साधु गांव के एक एक व्यक्ति का हाथ देखने लगे। इसी दौरान वह व्यक्ति अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। यह देखकर आसपास मौजूद लोगों में तंत्र-मंत्र किए जाने की आशंका फैल गई। कुछ…
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में चोरों ने प्रसिद्ध दंतेश्वरी मंदिर को निशाना बनाया है। मंदिर में देर रात बड़ी चोरी की वारदात हुई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर के पीछे के दरवाजे के ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और माता दंतेश्वरी के सोने–चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। लोगों में घटना को लेकर नाराजगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी गई है। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं चोरों की आवाजाही के सुराग जुटाने के लिए शहर…
धमतरी। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को लगातार क्षति पहुंच रही है। धमतरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कुल 9 नक्सलियों ने अपने हथियार सहित आत्मसमर्पण कर दिया। यह कार्रवाई रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा की उपस्थिति में हुई। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। भौगोलिक दृष्टि से, आत्मसमर्पण करने वालों में धमतरी-नुआपड़ा क्षेत्र के 5 नक्सली और आंध्र प्रदेश से जुड़े 4 नक्सली शामिल हैं। आत्मसमर्पित नक्सलियों में डिविजनल कमेटी मेंबर सहित कई बड़े कैडर के सदस्य शामिल हैं, जिसे सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।…
बलौदाबाजार। जिले के तहसील भाटापारा अंतर्गत ग्राम बकुलाही स्थित रियल इस्पात एंड एनर्जी इस्पात पावर प्लांट में गुरुवार को हुए दुर्घटना में मृतकों और गंभीर रूप से घायलों को कारखाना प्रबंधन की तरफ से मुआवजा देने की घोषणा की गई है। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट अनुसार, 6 मजदूर की मृत्यु और 5 गंभीर रूप से घायलों को उच्च ईलाज के लिए बर्न एवं ट्रीटमेंट सेंटर बिलासपुर रिफर किया गया है। कारखाना प्रबंधन द्वारा प्रत्येक मृतक श्रमिक के परिजनों को 20 लाख रुपये और प्रत्येक घायल श्रमिक के परिजन को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की गई है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक…
रायपुर। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र नरैया तालाब में एक लड़की की पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली है। सुबह गार्डन में टहलते लोगों ने देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि, मृतका की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है और साथ ही सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स निकाली जा रही है। घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच…
कांकेर। जिले में NH-30 पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां देर रात पालिटेक्निक कॉलेज के पास स्कॉर्पियो और बोलेरों के बीच हुई भीषण टक्कर ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है। दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों को राहत भरी जानकारी दी है। विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल मौसम सामान्य रहेगा और आने वाले दिनों में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, फिलहाल छत्तीसगढ़ को प्रभावित करने वाले दो मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवाओं में द्रोणिका के रूप में मौजूद है,…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने 23 जनवरी 2026 से रायपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू कर दी है। इस क्रम में देर रात 15 आईपीएस ऑफिसर्स का ट्रांसफर किया गया है। कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। सन 2004 बैच के वरिष्ठ आईपीएस ऑफिसर संजीव शुक्ला को रायपुर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं सन 2009 बैच के आईपीएस अमित तुकाराम को अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन गृह पुलिस विभाग मंत्रालय के उप सचिव ने आदेश जारी कर दिये हैं। यह स्थानांतरण पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने…
रायपुर। नवा रायपुर को देश के प्रमुख हेल्थकेयर हब के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में देश के प्रतिष्ठित बॉम्बे हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर और नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के मध्य 15 एकड़ भूमि के लीज एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता नवा रायपुर में प्रस्तावित मेडिसिटी के विकास को नई गति देगा। यह परियोजना न केवल राज्य के हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करेगी, बल्कि निवेश के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की तेज़ और भरोसेमंद प्रशासनिक कार्यप्रणाली…
