सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में दो दिन पहले कांग्रेस नेता का स्कूली बच्चों ने स्वागत किया था। साथ ही हसदेव बचाव के नारे भी लगाये थे। इस मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। डीईओ की रिपोर्ट पर संयुक्त संचालक ने हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया है। प्रिंसिपल और लेक्चरर पर कार्रवाई की भी अनुशंसा की गई है। दरअसल 20 जनवरी को कांग्रेस के आदिवासी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया सूरजपुर पहुंचे थे। वे कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेताओं क साथ हसदेव के लिए रवाना हुए तो रामानुजनगर ब्लॉक के गणेशपुर में हायर…
Author: admin
रायपुर। राज्य शासन ने वरिष्ठ पत्रकार आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सलाहकार नियुक्त किया है। कृष्ण दास सलाहकार के रूप में मुख्यमंत्री को मीडिया एवं अन्य विषयों पर परामर्श देंगे। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि सलाहकार के रूप में उन्हें राज्य शासन के विशेष सचिव के समकक्ष अन्य सुविधाएं प्राप्त होगी।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में छालीवुड डायरेक्टर मोहित साहू द्वारा युवती से मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि, डायरेक्टर मोहित साहू उसे उज्जैन लेकर गया और जबरन शादी की। वापस रायपुर आने के बाद वह शादी से मुकर गया। युवती ने यह भी कहा कि, मोहित साहू पहले से शादीशुदा हैं और अपनी पत्नी और उसे अलग-अलग रख रहा था। यह मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। युवती ने बताया कि मोहित साहू ने शादी के नाम पर उसे उज्जैन ले जाकर मजबूर किया और बाद में शादी से मुकर गया। इस दौरान…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 15 नवंबर 2025 से शुरु हुई थी। जो अब 31 जनवरी 2025 को ख़त्म होने वाली है। कांग्रेस पार्टी ने सरकार से धान खरीदी की तिथि 1 माह बढ़ाने की मांग की है। इसके लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने धान खरीदी के लिए बचे 9 दिन में भी 4 दिन अवकाश होने और 165 लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य के विरुद्ध अभी तक मात्र 115 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी होने का हवाला दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सरकार और…
रायपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम खेला जाना है। गुरुवार को दोनों टीमें रायपुर एयरपोर्ट से लग्जरी बसों से सीधे होटल हयात और कोर्टयार्ड रवाना हो गयी है। होटल हयात में न्यूजीलैंड और छेरीखेड़ी स्थित होटल कोर्टयार्ड में भारतीय टीम रुकेगी। आज शाम 5 बजे ही दोनों टीम के खिलाड़ी अभ्यास करेंगे। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम रायपुर में जीत के इरादे से उतरेगी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एयरपोर्ट पर भारी बल तैनात किया गया है। खिलाड़ियों को देखने के लिए लोगों की भीड़…
रायपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ़ बोर्ड ने 26 जनवरी और 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व मनाने के लिए प्रदेश की मस्जिद, मदरसा, दरगाह और इमामबाड़ा को 5 से 7 हजार रुपए तक का अनुदान देने का ऐलान किया है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बताया कि यह राशि मस्जिद, मदरसा, इमामबाड़ा या दरगाह की सजावट, तिरंगा फहराने और मिठाई बांटने जैसे कार्यों के लिए दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष से इसके लिए बजट का स्पष्ट प्रावधान किया जाएगा। डॉ. सलीम राज ने यह भी कहा कि जो देशभक्त मुस्लिम हैं, उन्हें तिरंगा फहराने और “वंदे मातरम” कहने…
बस्तर। जिले के बकावंड ब्लॉक विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)अभियान में लापरवाही बरतने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ने सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। प्राथमिक शाला बड़ेपारा, छोटेदेवड़ा में पदस्थ सहायक विवेक राणा को SIR से जुड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सहायक शिक्षक राणा को मतदान केंद्र क्रमांक 198 के अंतर्गत नो-मैपिंग मतदाताओं को नोटिस तामील कराने का कार्य सौंपा गया था, लेकिन नोटिस प्राप्त करने के बाद भी उन्होंने संबंधित मतदाताओं तक इसे नहीं पहुंचाया, जिसके चलते SIR का काम प्रभावित हुआ। शासकीय कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और उदासीनता मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी…
रायपुर। राजधानी रायपुर में निवेश से जुड़ा एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला उजागर हुआ है। जहां कारोबारी से जुड़े लोगों को विदेश में सोने की खदान में हिस्सेदारी का झांसा देकर 1 करोड़ 90 लाख ठग लिए गए। पीड़ितों के अनुसार, आरोपियों ने तंजानिया में गोल्ड माइंस में निवेश कर भारी मुनाफा मिलने का दावा किया। भरोसा जीतने के लिए उन्हें विदेश ले जाया गया और कथित खदान से जुड़े दस्तावेज दिखाए गए, जो बाद में पूरी तरह फर्जी निकले। ठगी की इस साजिश को अंजाम देने के लिए एसकेएम बुलियन ट्रेडिंग लिमिटेड के नाम से एक पार्टनरशिप फर्म बनाई…
बलौदाबाजार। जिले में रियल इस्पात संयंत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां क्लिनिकल फर्नेस के दौरान ब्लास्ट होने से छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद संयंत्र परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम बकुलाही स्थित स्पंज आयरन प्लांट में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर भाटापारा और बलौदाबाजार से पुलिस बल तत्काल मौके के लिए रवाना हो गया। घायलों को पहले भाटापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम लगातार करवट बदल रहा है। सुबह के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है, जबकि दोपहर में तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखी जा रही है। आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में ठंड का असर बढ़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं का प्रभाव अब छत्तीसगढ़ तक पहुंचने लगा है। इसका सबसे ज्यादा असर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में देखने को मिल सकता है, जहां न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। वहीं दक्षिण…
