सक्ती जिले में धान उपार्जन की व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले पटवारी विशेश्वर सिंह सिदार एवं शेरसिंह राठिया को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा है कि धान खरीदी के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इस व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि पटवारी विशेश्वर सिंह सिदार को धान उपार्जन केन्द्र भोथिया का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। उनके द्वारा सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही तथा टोकन सत्यापन संबंधी…
Author: admin
बीजापुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया और उनके शव-हथियार बरामद कर लिए गए हैं। नक्सली लीडर पापाराव के मौजूदगी की सूचना मिलने पर फोर्स को रवाना किया गया था। तभी जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। जानकारी के अनुसार डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों ने नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों की सूचना पर अभियान शुरू किया। इसी दौरान उनका नक्सलियों की एक बड़ी टुकड़ी से सामना हो गया। सुबह से दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है। मुठभेड़ अभी भी जारी…
छत्तीसगढ़ में सर्दी ने एक बार फिर अपना असर तेज कर दिया है। प्रदेश के लोगों को आज जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी रायपुर में सुबह धूप के साथ धुंध छाई रही, जिससे ठंड का एहसास और बढ़ गया। मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में बीती रात एक अनियंत्रित कार सीधे एक दुकान में जा घुसी। हादसे के समय दुकान में मौजूद दुकानदार और उसका परिवार बाल-बाल बच गया, लेकिन दुकान का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बीती शाम पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र कैलाशपुरी रोड पर लगभग रात 8:30 बजे एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना पाते…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत मादक पदार्थों की अवैध तस्करी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान अफीम के साथ तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया और उनके कब्जे से ब्राउन शुगर, 3 मोबाइल फोन और एक मोटर साइकिल जब्त की गई। जानकारी के मुताबिक, जब्त मादक पदार्थों की कुल कीमत लगभग 1,51,100 रुपये है। नाबालिगों को थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत मुक्ति धाम के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 18(बी) और 22(क) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। बीते गुरुवार को थाना न्यू…
बलरामपुर। जिले के रामचंद्रपुर थाना इलाके में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है। मृतक की लाश गांव से दो किलोमीटर दूर जंगल में मिली है। बताया जा रहा है बुजुर्ग गाय चराने के लिए घर से निकला था फिर नहीं लौटा। पुलिस इस पूरे घटना की गहराई से जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान (65 साल) देवशरण यादव के रूप में हुई है। बुजुर्ग की लाश गुरुवार रात करीब 8 बजे घर से 2 किलोमीटर दूर जंगल में शव संदिग्ध हालत में मिला सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के एसईसीएल (SECL) की कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा हुआ है। खदान के भीतर हाइड्रोलिक मशीन में काम के दौरान सिलेंडर फटने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद खदान परिसर में अफरा-तफरी मच गई है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त खदान के अंदर हाइड्रोलिक मशीन में छह मजदूर काम कर रहे थे। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास मौजूद कर्मी सहम गए। घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी…
सरगुजा। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाल स्थिति और उड़ती धूल से त्रस्त होकर युवा कांग्रेस ने देवीगंज रोड पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए 10 दिनों के भीतर मरम्मत कार्य शुरू नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं करीब आधे घंटे तक चले इस चक्का जाम के दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मौके पर पहुंचे तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि, लंबे समय से सहवासी सड़क निर्माण की…
बलौदाबाजार। जिले के गिधौरी थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां महानदी में शुक्रवार को सुबह 7 बजे के आसपास युवक की नदी में तैरते हुए लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, गिधौरी थाना अंतर्गत ग्राम घटमडवा निवासी प्रदीप वर्मा 32 वर्ष रोज की तरह सुबह 6 बजे महानदी बैराज डेम के नीचे नहाने के लिए गया हुआ थ। आपको बता दें कि, युवक मिरगी बिमारी से ग्रस्त था। मिर्गी आने पर डूबने से मौत नहाते समय अचानक युवक को मिर्गी की दौरे पड़ने लगे नदी में डूबने…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सड़क निर्माण से जुड़े ठेकेदार बी.आर. गोयल के ठिकानों पर शुक्रवार सुबह आयकर विभाग ने एक साथ छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई सिर्फ बिलासपुर तक सीमित नहीं रही, बल्कि इंदौर सहित अन्य शहरों में स्थित उनके ठिकानों पर भी आयकर विभाग की टीम पहुंची है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम पाराघाट टोल प्लाजा स्थित टोल ऑफिस में भी पहुंची हुई है। यहां तीन अलग-अलग वाहनों में सवार होकर आए अधिकारी दस्तावेजों की गहन जांच कर रहे हैं। इसके साथ ही मौके…
