महासमुंद। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी जोरशोर से जारी है। इसी बीच महासमुंद कलेक्टर विनय लंगेह ने आज प्राथमिक कृषि एवं साख सहकारी समिति घोंच, विकासखंड पिथौरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समिति में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पुराने रबी फसल के धान को खपाने, गुणवत्ताहीन धान की खरीदी तथा तौल में गड़बड़ी किए जाने के तथ्य पाए गए। कलेक्टर लंगेह ने इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए समिति प्रबंधक को तत्काल निलंबित करने और संबंधित प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि धान खरीदी व्यवस्था में…
Author: admin
रायपुर। राजधानी के तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की एक सरकारी शराब दुकान से बुधवार शाम वहां काम कर रहे चार कर्मचारियों को बदमाशों ने जबरन उठा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो गाड़ियों में पहुंचे युवकों ने अचानक दुकान में घुसकर हंगामा किया, कर्मचारियों के साथ हाथापाई की और फिर उन्हें गाड़ियों में बैठाकर ले गए। पूरी वारदात का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मामला तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र की है। घटना की जानकारी मीडिया में आने के कुछ घंटों बाद ही मामला नया मोड़ लेता नजर आया। सूत्र बताते हैं कि देर रात आरोपी चारों कर्मचारियों को छोड़कर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 23 जनवरी को भारत VS न्यूज़िलैंड T20 मैच को लेकर स्टेट क्रिकेट संघ यानी CSCS ने गुरुवार को प्रेस वार्ता ली। CSCS के डायरेक्टर विजय शाह और बलदेव सिंह भाटिया ने इस दौरान कई बड़ी जानकारियां मीडिया के साथ साझा कीं। उन्होंने बताया कि, T20 मैच के लिए स्टूडेंट टिकट 800 रूपए में मिलेगी। टिकट खिड़की से 1 स्टूडेंट को एक ही टिकट मिलेगी। इसके साथ ही अपर सिटिंग की टिकट 2000 रुपए की होगी। लोअर सिटिंग की टिकट 2500, 3000, 3500 रूपए की होंगी। इसके साथ ही सिल्वर सिटिंग अरेंजमेंट की टिकट 7500…
खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में मंडई मेला में विवाद के दौरान एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में शामिल नाबालिग बालक समेत दो अरोपियों को पकड़ा है। जंपिंग झूला में कूदने को लेकर विवाद हुआ था। घटना खैरागढ़ जिले के केसीजी की है। दरअसल, 13 जनवरी को पीड़ित देशबंधु पटेल निवासी ग्राम पिपलाकछार द्वारा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम पिपलाकछार के बाजार चौक में मंडई मेला आयोजित थी, जिसमें गांव व आसपास के गांवों के लोग शामिल हुए थे। शाम लगभग 7 बजे मंडई स्थल पर कुछ लोगों के बीच विवाद हो रहा…
दुर्ग। छत्तीसगढ़ जीएसटी ने दुर्ग के गुटखा किंग गुरमुख जुमनानी पर 317 करोड़ की पेनल्टी लगाई है। जुमनानी बीते 5 वर्षों से सितार नाम का गुटखा बनाकर पूरे राज्य में बेच रहे थे। तंबाखू युक्त गुटखा सितार पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इस वजह से विभाग गुरमुख जुमनानी ने पांच वर्षों की गणना करके टैक्स और पैनल्टी की राशि तय की है। जीएसटी विभाग के अधिकारी ने बताया गुटखे का पूरा धंधा प्लानिंग के तहत था। गोदाम के लिए गुरमुख के पिता लोगों से रेंट एग्रीमेंट करते थे। इसी स्थान पर गुटखे की पैकिंग होती थी। इसके बाद बोरे…
बिलासपुर। न्यायधानी में कोयले के कारोबार में मुनाफा का झांसा देकर उज्जैन के कारोबारी से बिलासपुर के दंपती सहित तीन लोगों ने मिलकर 1 करोड़ से अधिक की ठगी कर ली। सरकंडा पुलिस ने इस मामले में सभी को गिरफ्तार किया है। दरअसल मध्यप्रदेश के उज्जैन के आगर रोड निवासी अरविंद सिंह पवार मार्च 2025 में बिलासपुर आए थे। इस दौरान राजस्व कॉलोनी सरकंडा निवासी अतीक उर रहमान उर्फ राजा खान उनसे मिलने सेंट्रल पाइंट होटल बिलासपुर आया। उसने कोयले का कारोबार में रकम निवेश करने का झांसा दिया। बताया कि इससे अधिक लाभ मिलेगा। कहा कि उसके परिचित नेहरू…
कोरबा। एक ईको वाहन में टेंट का सामान लेकर बिलासपुर से दो युवक देर रात को विश्रामपुर तातापानी के लिए रवाना हुए थे कि तड़के वाहन अनियंत्रित हो गई और लगभग 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के होते ही एक वाहन में आग लग गई। वाहन में सवार दोनों युवक जलकर खाक हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम व दमकल की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया गया। कार में लगी आग इतनी तेज थी कि कार में सवार दोनों युवक जलकर राख…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन राहत की यह स्थिति ज्यादा दिनों तक रहने वाली नहीं है। प्रदेश के कुछ इलाकों में एक बार फिर तेज ठंड का दौर शुरू होने वाला है। गुरुवार से अगले दो दिनों तक एक–दो क्षेत्रों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है, हालांकि इस दौरान तापमान में बहुत बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं होगा। बीते 24 घंटों के मौसम पर नजर डालें तो बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। राजधानी…
जांजगीर-चांपा। जैजेपुर विधायक बालेश्वर साहू को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज शाम जिला जेल से रिहा कर दिया गया है। विधायक की रिहाई के दौरान जेल परिसर में समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित सैकड़ों समर्थक विधायक के स्वागत के लिए पहुंचे। जेल से बाहर निकलते ही विधायक बालेश्वर साहू बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लेकर बाहर आए। इसके बाद वे संविधान की पुस्तक लेकर कार में चढ़े और कहा, सत्यमेव जयते। मुझे किसान बनकर एक फर्जी मामले में फंसाया गया। राज्य सरकार पर दबाव…
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जिलों से धान की गड़बड़ियां सामने आई है। इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने जगदलपुर में पत्रवार्ता कर धान खरीदी की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। बैज ने इसे केवल घोटाले का मुद्दा नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत और भरोसे के साथ हुई बड़ी लापरवाही बताया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने राज्य सरकार से धान का भौतिक सत्यापन कराने की मांग करते हुए सवाल उठाया है कि क्या सरकार इस मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई और ईडी से करवाने को तैयार हैं। बैज ने इसे नान घोटाले से भी बड़ा बताते हुए कहा…
