कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक और किसान ने आत्महत्या का प्रयास किया है। धान खरीदी में विलंब के कारण किसान ने जहर सेवन कर खुदकुशी का प्रयास किया। बैसाखू मरकाम नमक किसान को गंभीर अवस्था में हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार झांझ गांव निवासी वैशाखू मरकाम ने हरदी बाजार तहसील के सामने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। बता दें एक दिन पहले धान न बिकने और टोकन न मिलने से नाराज किसान ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। किसान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज जारी…
Author: admin
रायपुर। बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सौम्या चौरसिया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। सौम्या चौरसिया की ओर से अग्रिम जमानत की मांग की गई थी। लेकिन ACB- EOW ने जमानत का विरोध किया था। हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद याचिका खारिज कर दी। बता दें कि, 16 दिसंबर को ED ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन शाम को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसे में बुधवार को अब उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। शराब घोटाला मामले…
सूरजपुर। जिले के रामानुजगंज स्थित कुमली फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में अश्लील डांस का वीडियो सामने आया था। जिसके बाद अब वन विभाग सख्त हो गया है। वन विभाग ने राज्य के सभी रेस्ट हाउसों में CCTV कैमरे लगाने के आदेश दिए है। साथ कहा गया कि भविष्य में इस तरह घटना होने पर संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सूरजपुर के कुमली रेस्ट हाऊस का मामला सामने आने के बाद प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख छत्तीसगढ़ ने आदेश जारी किया है। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, रेस्ट हाउस में डांसरों का कार्यक्रम एक बीडीसी…
GPM। जिले के मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत जुआ गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। दानी कुंडी एवं आसपास क्षेत्र में जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर 11 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, विश्वसनीय सूचना के आधार पर थाना मरवाही पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा गया, जहां जुआ खेलते हुए कुल 11 आरोपी पकड़े गए। आरोपियों के कब्जे से ₹33,500 नगद, 06 मोटर साइकिल एवं 11 मोबाइल हैंडसेट जप्त किए गए हैं। जप्त सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य…
रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 55 साल के अधेड़ व्यक्ति ने 9 साल की बच्ची से लगातार 5 दिनों तक दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के सामने आने के बाद बजरंग दल के लोगों ने फांसी की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी की शहर के एक मोहल्ले में एक दुकान है जहां वह चूड़ी बेचता है। वह दुकान में चॉकलेट, नड्डा मुर्रा भी बेचता था। आरोपी ने बच्ची को यही सब खाने…
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के नेशनल हाईवे पर गैस सिलेंडरों से भरे एक पिकअप वाहन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि सिलेंडर की टंकियां फटने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। राहत की बात रही कि चालक समय रहते वाहन से बाहर आ गया और घटना में कोई हताहत नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के छुईपाली के पास का है। पिकअप गैस सिलेंडर से भरा हुआ था। अचानक वाहन में आग लग गई। जिसके बाद चालक सावधानी बरतते हुए वाहन से बाहर आ गया। देखते…
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के बाद अब सूरजपुर के फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में भी अश्लील डांस का वायरल वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया वीडियो विरल होने से वन विभाग में हडकंप मच गया है। हालांकि यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार यह वीडियो रामानुजनगर ब्लॉक के कुमेली फॉरेस्ट रेस्ट हाउस का है। जिसमें कुछ लोग डांसरों पर पैसे लुटाते और जाम छलकाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधि और शासकीय कर्मचारी भी दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि रेस्ट हाउस में डांसरों का कार्यक्रम एक बीडीसी (जनपद…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर 23 जनवरी 2026 को पूरे प्रदेश में मदिरा तथा मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया है। यह मांग “पंथश्री हुजूर उदितमुनि नाम साहेब” के विधिवत चादर तिलक समारोह के अवसर पर की गई है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि श्री सद्गुरु कबीर धर्मदास वंशावली के 16वें वंशाचार्य परम पूज्य पंथश्री हुजूर उदितमुनि नाम साहेब का चादर तिलक समारोह 23 जनवरी 2026 को कबीर धर्मनगर, दामाखेड़ा, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के…
रायपुर। पैरागॉन इंटरनेशनल न्यूज़ ने पत्रकारिता के तयशुदा रास्तों से अलग चलते हुए एक ठोस और साहसी पहल की है। नाम है ‘365 डेज़– ए डिफरेंट ओपिनियन’। मकसद साफ है—हर दिन, पूरे साल, खबरों को सिर्फ दिखाना नहीं बल्कि उन्हें नए नजरिये से समझाना। इस खास श्रृंखला की कमान सौंपी गई है वरिष्ठ पत्रकार और भारत प्रतिनिधि आदिल अहमद अशरफ़ी को। यही इस पहल की सबसे बड़ी ताकत भी है। आदिल अशरफ़ी अपनी जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पकड़ और बेबाक विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं। वह उन मुद्दों को उठाने के लिए पहचाने जाते हैं, जो अक्सर मुख्यधारा की…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने चार आईएएस अफसरों के प्रमोशन का आदेश जारी किया है। 2010 बैच के IAS सारांश मित्तर, पदुम सिंह एल्मा, रमेश कुमार शर्मा और धर्मेश कुमार साहू को 16 साल की सेवा पूरा करने पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत किया गया है। सस्पेंड होने की वजह से रानू साहू का प्रमोशन रोक दिया गया है। इसके साथ ही उनके पति जेपी मौर्या का प्रमोशन भी सरकार ने रोक दिया है।
