दुर्ग। जिले में भिलाई से चोरी का अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने मंदिर का सारा सामान झोले में भरा, फिर भगवान को प्रणाम कर फरार हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पूरा मछली मार्केट के पास स्थित गणेश मंदिर का है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, मंदिर के दरवाजे खुले हैं। इस बीच एक पुरूष मंदिर के बाहर खड़े हैं और एक महिला मंदिर के अंदर आती है। चह पहले भगवान के दर्शन किए उसके बाद भगवान के सामने और मंदिर में रखे बर्तन और अन्य सामान एक-एक कर अपने झोले में डाल…
Author: admin
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के नीजि रिसॉर्ट में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने चावल निर्यातकों को बड़ी सौगात दी है। मंडी शुल्क में छूट की अवधि एक साल बढ़ाई है। इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट के दौरान सीएम साय ने की घोषणा से चावल निर्यातकों और किसान दोनों के लिए बड़ी सौगात है। साथ ही कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के क्षेत्रीय कार्यालय का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऑर्गेनिक उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है और दंतेवाड़ा में ऑर्गेनिक…
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा जारी निर्देशों के तहत गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2026 को दुर्ग जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर अभिजीत सिंह के आदेशानुसार इस दिन जिले में संचालित सभी प्रकार की शराब बिक्री एवं परोसने वाली इकाइयों को बंद रखा जाएगा। शुष्क दिवस के दौरान दुर्ग जिले में स्थित सभी देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, रेस्टोरेंट-बार, होटल-बार, क्लब तथा अन्य लाइसेंसधारी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इसमें एफ.एल.-1 (घघ), एफ.एल.-1 (घघ-कम्पोजिट), सी.एस.-2 (घघ), सी.एस.-2 (घघ-कम्पोजिट), सी.एस.-2 (ग-अहाता), सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता), एल.एल.-1 (ख-अहाता), एल.एल.-1 (ख-कम्पोजिट अहाता),…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड ने अपना असर और तेज कर दिया है। सुबह और शाम के समय सर्द हवाओं के चलते लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। कई इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल ठंड के असर में कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आ रहा है और आने वाले एक-दो दिनों तक सर्दी का असर बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में दुर्ग, बालोद, रायपुर सहित कई जिलों में ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। राजधानी रायपुर में सुबह के समय से धुंध…
सरगुजा। अंबिकापुर के गांधीनगर इलाके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बबलू मंडल निवासी सुभाष नगर बताया जा रहा है। लाश मिलने की खबर मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।शव की हालत को देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों का फुटेज भी सामने आया…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। विज्ञापन एजेंसी के संचालक रंजन पुरोहित ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह पूरा मामला मेडिकोज हॉस्पिटल के पीछे स्थित उनके निवास का बताया जा रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। उल्लेखनीय है कि, 9…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की जनजातीय पहचान, लोक संस्कृति और परंपराओं का सबसे बड़ा उत्सव ‘बस्तर पंडुम’ इस वर्ष 10 जनवरी 2026 से पूरे उत्साह और गरिमा के साथ प्रारंभ होने जा रहा है। यह आयोजन बस्तर अंचल की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, रहन-सहन, लोककला, पारंपरिक खान-पान, वेशभूषा, गीत-संगीत और नृत्य परंपराओं को एक मंच पर प्रस्तुत करने का अनूठा प्रयास है। ‘पंडुम’ शब्द का अर्थ ही उत्सव होता है और वास्तव में यह आयोजन बस्तर की आत्मा, उसकी सांस्कृतिक चेतना और सामुदायिक जीवन का जीवंत प्रतिबिंब है। बस्तर पंडुम केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही जनजातीय विरासत के…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव रिटायर्ड आईएएस अमिताभ जैन को छत्तीसगढ़ शासन ने मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया है। इसी तरह, सचिव स्तर से रिटायर्ड आईएएस उमेश अग्रवाल और सीनियर जर्नलिस्ट डॉ. शिरीषचंद्र मिश्रा को राज्य सूचना आयुक्त के तौर पर नियुक्ति दी गई है। शुक्रवार को देर रात इस आशय के आदेश जारी किए गए हैं। उनके कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से यह नियुक्ति मान्य होगी। जारी आदेश में कहा गया है कि उक्त नियुक्ति केन्द्रीय सूचना आयोग में केन्द्रीय सूचना आयुक्त,सूचना आयुक्तों, राज्य सूचना आयोग में राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्तों की पदावधि, वेतन,…
रायपुर। रेल यात्रियों के लिए एक बार फिर बुरी खबर सामने आई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत हथबंद-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण होना है, जिसके लिए गर्डर डी-लॉन्चिंग का काम किया जाना है। विकास कार्य के चलते रेलवे ने 11 और 12 जनवरी को ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लेने का फैसला किया है, जिसके कारण रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और इतवारी के बीच चलने वाली कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रद्द होने वाली गाडियां 11 जनवरी गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर। गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर । गाड़ी संख्या…
जांजगीर-चांपा। जैजैपुर के वर्तमान विधायक और समिति प्रबंधक बालेश्वर साहू को जिला न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई धोखाधड़ी और गबन के गंभीर मामले में की गई है। विधायक को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां दो संदूक चालान पेश होने के बाद गिरफ्तारी की औपचारिकता पूरी की गई। फर्जी हस्ताक्षर से 43 लाख का गबन पुलिस के अनुसार, बालेश्वर साहू पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठा लगाकर करीब पौने 43 लाख रुपये का गबन किया। इस संबंध में पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। आरोप…
