Author: admin

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रदेश कार्यालय की ओर से 8 जनवरी 2026 को जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से किसान मोर्चा के विभिन्न जिलों में जिलाध्यक्ष और महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। सूची में कुल 34 संगठनात्मक इकाइयों के नाम शामिल हैं, जिनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। जारी आदेश के मुताबिक रायपुर शहर से लेकर बस्तर, सरगुजा, कोरिया और सुकमा जैसे जिलों तक संगठन को नया ढांचा दिया गया है। कई जिलों में केवल जिलाध्यक्ष तो…

Read More

रायपुर। कक्षा चौथी की अर्धवार्षिक परीक्षा में पूछे गए एक आपत्तिजनक प्रश्न को लेकर शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने महासमुंद जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) विजय कुमार लहरे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई दैनिक समाचार पत्र नवभारत में 8 जनवरी 2026 को प्रकाशित खबर के संज्ञान के बाद की गई है। संचालनालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार महासमुंद जिले में कक्षा चौथी की अंग्रेजी विषय की अर्धवार्षिक परीक्षा में प्रश्न पूछा गया था— “मोना के कुत्ते का नाम क्या है?”। प्रश्न के विकल्पों में शेरू के साथ…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित आबकारी घोटाले में अब मामला जांच से आगे बढ़कर अदालत के रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने विशेष न्यायालय में आठवां अभियोग पत्र प्रस्तुत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को घोटाले की कथित “मुख्य लाभार्थी कड़ी” के रूप में दर्शाया है। अभियोग पत्र में आबकारी विभाग के भीतर संगठित अवैध वसूली तंत्र यानी “शराब सिंडिकेट” के गठन, संचालन और संरक्षण की पूरी रूपरेखा कोर्ट के समक्ष रखी गई है। अदालत में दाखिल चार्जशीट के अनुसार जांच एजेंसी का आरोप है कि इस सिंडिकेट के जरिए…

Read More

रायगढ़। शहर के आवारा कुत्ते इन दिनों सिर्फ गलियों में नहीं, बल्कि राजनीति के बीचोबीच घूम रहे हैं। वजह है बधियाकरण अभियान और उस पर महापौर का ऐसा बयान, जिसने कुत्तों के खाने की थाली को सीधा सियासत की प्लेट पर ला दिया है। आवारा कुत्तों की बढ़ती फौज को कंट्रोल करने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में बधियाकरण का काम शुरू हुआ है। जिम्मा संभाल रही है भिलाई की एक कंपनी। इसी अभियान का निरीक्षण करने महापौर जीवर्धन चौहान खुद बधियाकरण केंद्र पहुंचे। व्यवस्थाएं देखीं, हालचाल पूछा और जाते-जाते ऐसा बोल गए कि बयान वायरल हो गया। महापौर ने…

Read More

बलरामपुर। जिले के शारदापुर गांव से एक हृदय विदारक हादसा सामने आया है। मध्यान्ह भोजन अवकाश के दौरान खेलते-खेलते स्कूल का एक छात्र पास ही निर्माणाधीन मकान में चला गया, जहां अचानक छज्जा गिरने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक और हड़कंप का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार शारदापुर गांव के खुटहन पारा स्थित माध्यमिक शाला में अध्ययनरत कक्षा छठवीं का छात्र आलोक कुमार (पिता रमेश देवांगन) मध्यान्ह भोजन के बाद अवकाश के समय अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह स्कूल परिसर के पीछे स्थित निर्माणाधीन…

Read More

बालोद। इंस्टाग्राम पर फेमस होने का सपना था। सोचा—चाकू लहराएंगे, गाली देंगे, लोग डरेंगे और फॉलोअर्स बढ़ेंगे। लेकिन स्क्रिप्ट में एक किरदार भूल गए—पुलिस। गुंडरदेही थाना क्षेत्र में तीन युवक सोशल मीडिया स्टार बनने निकले थे, पर चपरागिरी ऐसी दिखाई कि पुलिस ने उन्हें रियल लाइफ में “मुख्य आरोपी” बना दिया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में तीनों युवक खुलेआम चाकू लहराते और गाली-गलौच करते नजर आए। मकसद साफ था—डॉन वाली फील और वायरल वाली रील। वीडियो वायरल हुआ भी… लेकिन फॉलोअर्स के बीच नहीं, सीधे पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप में। जैसे ही वीडियो पुलिस तक पहुंचा, गुंडरदेही थाना…

Read More

बिलासपुर। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (जीजीसीयू) एक बार फिर विवादों में घिर गई है। इस बार मामला प्रशासनिक नहीं, बल्कि अकादमिक मर्यादा से जुड़ा है। राष्ट्रीय परिसंवाद के दौरान आमंत्रित वरिष्ठ कथाकार के साथ कुलपति द्वारा किए गए व्यवहार ने विश्वविद्यालय की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। साहित्य अकादमी, नई दिल्ली और जीजीसीयू के हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को राष्ट्रीय परिसंवाद का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल कर रहे थे। परिसंवाद में देश के विभिन्न हिस्सों से साहित्यकार और शिक्षाविद आमंत्रित थे। कार्यक्रम के दौरान कुलपति के…

Read More

राजनांदगांव। जिला न्यायालय को आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी न्यायालय की शासकीय ई-मेल आईडी पर भेजी गई, जिसके बाद पूरे प्रशासनिक और पुलिस अमले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और एहतियातन पूरे न्यायालय परिसर को खाली करा लिया गया। वकीलों, न्यायालय कर्मचारियों और आम नागरिकों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। अचानक खाली कराए जाने से कोर्ट परिसर में कुछ देर के लिए अव्यवस्था की स्थिति भी बनी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़ी संख्या…

Read More

मनेंद्रगढ़। घर की चारदीवारी के भीतर एक खामोश शक पनप रहा था। मोबाइल स्क्रीन पर चमकता एक इंस्टाग्राम मैसेज… और उसी मैसेज ने एक शादीशुदा ज़िंदगी को मौत के मोड़ पर ला खड़ा किया। एमसीबी जिले के खड़गवां विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत लकड़ापारा में सामने आया यह मामला पहली नज़र में आत्महत्या का लगा, लेकिन सच कहीं ज़्यादा भयावह निकला। पुलिस के मुताबिक, देवनारायण और उसकी पत्नी रवीना के बीच पिछले कुछ समय से तनाव था। वजह—इंस्टाग्राम पर आए मैसेज। पति का शक था कि रवीना किसी अज्ञात व्यक्ति से लगातार बातचीत कर रही है। कई बार समझाइश दी गई,…

Read More

रायपुर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की सख्ती के दावों के बावजूद राजधानी में नकली पनीर का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। कारोबारी शहर के आउटर इलाकों में गोदाम बनाकर बिना किसी डर के नकली पनीर तैयार कर बाजार में खपा रहे हैं। बुधवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम को सूचना मिली कि भाठागांव इलाके में बड़ी मात्रा में नकली पनीर बनाया जा रहा है। सूचना के आधार पर वार्ड क्रमांक-64 स्थित केएलपी डेयरी एवं मिल्क प्रोडक्ट में छापा मारा गया। मौके से 1700 किलोग्राम नकली पनीर जब्त किया गया, जिसकी बाजार कीमत करीब 4.76 लाख रुपये…

Read More