Author: admin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी रह चुकीं सौम्या चौरसिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की गिरफ्तारी के बाद अब उन्हें आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की कार्रवाई का डर सताने लगा है। इसी आशंका के चलते सौम्या चौरसिया ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में शासन की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा गया है, जिसके चलते अब इस याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होगी। इधर, शराब घोटाले के मामले में ED द्वारा गिरफ्तारी के बाद…

Read More

रायपुर। महादेव ऑनलाइन बुक सट्टा मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 91.82 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। जांच एजेंसी ने मिस परफेक्ट प्लान इन्वेस्टमेंट LLC और M/s एक्जिम जनरल ट्रेडिंग-GZCO के नाम पर जमा कुल 74 करोड़ 28 लाख 87 हजार 483 रुपये के बैंक बैलेंस को भी अटैच किया है। ED के मुताबिक ये दोनों संस्थाएं सौरभ चंद्राकर, अनिल कुमार अग्रवाल और विकास छपारिया से जुड़ी हैं। इनका इस्तेमाल अपराध से अर्जित धन (Proceeds of Crime) को वैध निवेश के रूप में छिपाने और दिखाने के लिए किया गया। इसके अलावा…

Read More

रायपुर। महापौर मीनल चौबे के आदेशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक का आयोजन आज किया गया है। यह बैठक आज शाम 5 बजे रायपुर नगर पालिक निगम के मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल स्थित सभाकक्ष, कक्ष क्रमांक 405 में आयोजित होगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए रायपुर नगर पालिक निगम की सचिव संगीता साहू ने बताया कि बैठक का आह्वान निगम सचिवालय द्वारा किया गया है। बैठक में नगर निगम से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है।

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर राज्यसभा को लेकर हलचल तेज है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राज्यसभा जाने की अटकलों के बीच प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान सियासी गलियारों में नई बहस को जन्म दे रहा है। मंत्री ने न सिर्फ भूपेश बघेल को अग्रिम बधाई दे दी, बल्कि उनके बेटे चैतन्य बघेल के राजनीति में उतरने पर भी “कोई आपत्ति नहीं” कहकर गेंद कांग्रेस के पाले में उछाल दी। यह बयान सामान्य शिष्टाचार से ज्यादा, रणनीतिक संकेत माना जा रहा है। भाजपा नेता जिस कांग्रेस पर वर्षों से “बाहरी चेहरों को…

Read More

(संवाददाता: सुमित जालान) गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में लगातार पड़ रही अत्यधिक ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आदेश जारी कर जिले के समस्त विद्यालयों में कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 10 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया है। 07 जनवरी 2026 को जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा, जबकि विद्यालयों के…

Read More

रायपुर। जिला अस्पताल रायपुर स्थित इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरी (IPHL) को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स (NQAS) का प्रमाणन मिला। इसे देश की पहली IPHL प्रयोगशाला के रूप में मान्यता दी गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने राज्य सरकार को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में गुणवत्ता और भरोसे का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि रायपुर IPHL ने मानव संसाधन, अत्याधुनिक उपकरण और आधुनिक अवसंरचना का सफलतापूर्वक एकीकरण कर राष्ट्रीय मानक हासिल किया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह प्रमाणन केवल एक प्रयोगशाला की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे…

Read More

जगदलपुर। बस्तर दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री विजय शर्मा ने नक्सलवाद, विकास और आर्थिक संभावनाओं को लेकर एक बार फिर सरकार की प्राथमिकताएं दोहराईं। जगदलपुर एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं के स्वागत के बाद वे बीजापुर जिले के कुटरु के लिए रवाना हुए, जहां जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नेताओं और समाज के प्रमुख लोगों के साथ बैठक प्रस्तावित है। मीडिया से बातचीत में गृह मंत्री ने नक्सलवाद के खात्मे को लेकर स्थानीय समाज, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के सहयोग को निर्णायक बताया। उनके अनुसार कुटरु क्षेत्र में जो समस्याएं पहले मौजूद थीं, अब वे पीछे छूट चुकी हैं और हालात सामान्य होने के…

Read More

बेमेतरा। जिले के कलेक्टोरेट परिसर में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। हालांकि सतर्कता में तैनात सुरक्षा जवानों ने समय रहते हस्तक्षेप कर युवक के हाथ से माचिस छीन ली, जिससे एक बड़ी और दुखद घटना टल गई। जानकारी के अनुसार युवक की पहचान आरिफ बाठिया के रूप में हुई है। आरिफ ने कृषि विभाग के कार्यालय भवन निर्माण का कार्य कराया था, लेकिन आरोप है कि काम पूरा होने के बावजूद उसे करीब एक साल से भुगतान नहीं किया गया। भुगतान को लेकर बार-बार विभागीय…

Read More

कांकेर। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के आलदंड गांव में एक आदिवासी युवक के साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार किए जाने की शिकायत सामने आई है। आरोप है कि पुलिस ने जंगल में पूछताछ के नाम पर युवक की बेरहमी से पिटाई की और उसके गुप्तांग को डंडे से दबाकर शारीरिक यातना दी। पीड़ित युवक की पहचान दसरु पद्दा, पिता चैतू के रूप में हुई है। बताया गया कि उसे माओवादियों से जुड़े होने के शक में रोका गया और नाम पूछने के बाद मारपीट शुरू कर…

Read More

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) टाउनशिप क्षेत्र में ठेका श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। बिना सुरक्षा उपकरण काम कराए जाने के दौरान एक ठेका श्रमिक ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि उसने जोखिम की आशंका जताई थी, इसके बावजूद ठेकेदार और प्रबंधन के दबाव में उसे जबरन काम पर चढ़ाया गया। यह मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। दुर्ग पुलिस अधीक्षक को दी गई लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएसपी प्रबंधक राजकिशोर, दिलीप राणे, टिकेंद्र ठाकुर, अशोक साहू, महिपाल देशमुख और ठेकेदार…

Read More