सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में चल रहे ‘पूना मार्गेम’ (पुनर्वास से पुनर्जीवन) अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। अभियान से प्रभावित होकर 07 महिला कैडर सहित कुल 26 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। सुरक्षा एजेंसियां इसे माओवादी संगठन के लिए बड़ा झटका मान रही हैं। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PLGA) बटालियन, दक्षिण बस्तर, माड़ डिवीजन और आंध्र–ओडिशा बॉर्डर (AOB) क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। इन सभी पर कुल 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली सुकमा, माड़ क्षेत्र और ओडिशा से…
Author: admin
नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान के पास बुधवार तड़के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब स्थानीय लोगों के एक समूह ने पुलिस और नगर निगम की टीमों पर पथराव कर दिया। इस घटना में पांच पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। हालात काबू में लाने के लिए पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। यह कार्रवाई दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास बने अवैध ढांचों के खिलाफ की जा रही थी। अभियान शुरू होते ही कुछ लोगों ने…
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को वेनेजुएला को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला अमेरिका को 30 से 50 मिलियन बैरल उच्च गुणवत्ता वाला कच्चा तेल देगा। यह तेल अंतरराष्ट्रीय बाजार दरों पर बेचा जाएगा और इससे होने वाली पूरी कमाई अमेरिकी सरकार के नियंत्रण में रहेगी। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि वेनेजुएला की अंतरिम सरकार अमेरिका को 30 से 50 मिलियन बैरल उच्च गुणवत्ता वाला तेल सौंपेगी।” उन्होंने दावा किया कि इस सौदे से अमेरिका और वेनेजुएला—दोनों देशों के…
आरंग। रायपुर के आरंग क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ग्राम उमरिया स्थित वेंकटेश्वर सिग्नेचर स्कूल के तेज रफ्तार स्कूल वाहन ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वाहन में सवार कई स्कूली बच्चों के घायल होने की सूचना है। नशे में था चालक और उसका साथी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कूल वाहन का चालक और उसका सहयोगी दोनों शराब के नशे में थे। बताया जा रहा है कि चालक नशे की हालत में वाहन को तेज गति से चला रहा था, इसी दौरान नियंत्रण खो बैठा और वाहन…
रायपुर। शेयर मार्केट में निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच देकर ओडिशा के एक कारोबारी से 2 करोड़ रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। कारोबारी को रायपुर बुलाकर फाफाडीह इलाके में नकद रकम ली गई। शिकायत के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लिंक से शुरू हुआ खेल, टेलीग्राम ग्रुप में फंसाया पुलिस के मुताबिक ओडिशा निवासी नेमीचंद जैन बड़े कारोबारी हैं। कुछ माह पहले उनके मोबाइल पर एक लिंक आया। लिंक खोलते ही वे टेलीग्राम के एक ग्रुप से जुड़ गए, जहां शेयर मार्केट में निवेश से जुड़े…
जगदलपुर। बस्तर जिले की शासकीय शिक्षण संस्थाओं में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया को पूरी तरह हाईटेक बनाया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों तथा प्राचार्यों को निर्देश जारी किए हैं कि अब से शासकीय स्कूलों में उपस्थिति राज्य शासन द्वारा विकसित विद्या समीक्षा केंद्र मोबाइल ऐप के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज की जाएगी। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रतिदिन की उपस्थिति का डेटा शिक्षा मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय विद्या समीक्षा केंद्र को प्रेषित करना है, जहां इसकी नियमित समीक्षा की जाएगी। नई व्यवस्था लागू…
रायपुर| छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजनदास और 30 अन्य आबकारी अधिकारियों की अकूत संपत्ति पर शिकंजा कस दिया है। पीएमएलए 2002 के तहत कुल 38.21 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया गया है। यह वही घोटाला है, जिसने राज्य के खजाने में 2800 करोड़ रुपये से ज्यादा का सेंध लगा दी। ईडी की जांच में सामने आया है कि आबकारी व्यवस्था को सुनियोजित तरीके से निजी कमाई की मशीन बनाया गया। अफसरों के नेटवर्क ने शराब कारोबार में…
रायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने एक दुर्लभ चिकित्सकीय उपलब्धि हासिल की है। दांत साफ करते समय स्वतः फट गई कैरोटिड आर्टरी के जटिल मामले में चिकित्सकों ने सफल सर्जरी कर 40 वर्षीय मरीज की जान बचा ली। छत्तीसगढ़ में यह पहला ऐसा प्रकरण है, जबकि विश्व मेडिकल जर्नल में अब तक मात्र 10 ही ऐसे मामले दर्ज हैं। रायपुर निवासी 40 वर्षीय मरीज सुबह घर पर दांत साफ कर रहा था, जब अचानक उसके गले में तेज दर्द हुआ और गर्दन में…
बीजापुर | बीजापुर जिले के गंगालूर थाना अंतर्गत ग्राम कोरचोली में माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED के विस्फोट से एक नाबालिग ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 5 जनवरी 2026 की सुबह की है। जानकारी के अनुसार ग्राम कोरचोली नदीपारा निवासी राम पोटाम पिता स्वर्गीय लच्छु पोटाम (उम्र 15 वर्ष) सुबह के समय लेंड्रा–कोरचोली जंगल क्षेत्र की ओर गया हुआ था। इसी दौरान वह जंगल में पूर्व से लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आ गया। विस्फोट में उसके पैर में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। घायल को…
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार के कहर से अग्रसेन धाम चौक के पास देर रात एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। घायल युवक को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। कार में दो युवक और दो युवतियां सवार थे, जो रविवार की वीकेंड नाइट पार्टी से शहर की ओर लौट रहे थे। हादसे के बाद सभी सवार मौके से फरार हो गए। कार किसी विधायक के बेटे की बताई जा रही है। मामले की जांच तेलीबांधा थाना पुलिस कर रही…
