Author: admin

रायपुर। राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुनील महानद के रूप में हुई है। वह जेल की बैरक गोल नंबर 5 में बंद था। जानकारी के अनुसार, सुनील महानद ने शाम करीब 6 बजे बैरक के अंदर फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि परिजनों का आरोप है कि उन्हें इस घटना की जानकारी देर रात दी गई, जिससे जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सुनील को जेल में…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। वे सुबह 11.30 बजे मंत्रालय में विभागीय बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक कार्यालयीन कार्यों में संलग्न रहेंगे। शाम 5 बजे मुख्यमंत्री साय भाजपा प्रदेश कार्यालय में VB-GRG बिल, विकसित भारत–गारंटी फ़ॉर रोज़गार और आजीविका मिशन ग्रामीण को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ राज्य विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 के संबंध में भी जानकारी साझा करेंगे। इधर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी आज अपने विभाग की दो वर्षों की उपलब्धियों को लेकर प्रेस वार्ता करेंगी। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस सोमवार…

Read More

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच पैसों को लेकर हुआ विवाद हिंसक रूप ले बैठा। विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी पति ने भी खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की मां मंगली बाई के अनुसार, शनिवार शाम करीब एक हजार रुपये चोरी होने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पत्नी ने अपने पति पर पैसे चुराने का आरोप…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र स्थित एक रिहायशी सोसायटी में व्हाट्सऐप ग्रुप में किए गए मैसेज को लेकर उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि राहुल जैन ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोसायटी निवासियों पर हमला किया, जिसमें पुरुषों के साथ मारपीट के अलावा महिलाओं के साथ हाथापाई और बदसलूकी की गई। हमलावरों ने गार्ड रूम में तोड़फोड़ की और सुरक्षा व्यवस्था को निशाना बनाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मारपीट और अफरा-तफरी के दृश्य स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सोसायटी के व्हाट्सऐप ग्रुप में…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को स्वच्छता और सुनियोजित विकास के क्षेत्र में इंदौर की तर्ज पर विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। रायपुर पश्चिम विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत, महापौर मीनल चौबे और नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने रविवार सुबह लगातार पांच घंटे फील्ड में रहकर शहर की ड्रेनेज व्यवस्था और डंपिंग यार्ड का निरीक्षण किया। विधायक मूणत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसी ठोस कार्ययोजना बनाई जाए, जिससे शहर के नालों का एक बूंद भी गंदा पानी खारून नदी में न जाए। निरीक्षण दल सबसे पहले सरोना डंपिंग यार्ड पहुंचा, जहां पोकलेन मशीनों…

Read More

कोरबा। एसईसीएल की गेवरा खदान में शनिवार को दो गुटों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। पहले कहासुनी हुई और फिर दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विवाद केसीपीएल और केके इंटरप्राइजेज के कर्मचारियों के बीच हुआ। विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर हमला किया। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन झड़प इतनी उग्र थी कि सुरक्षाकर्मी भी इसकी चपेट में आ गए और उन्हें भी…

Read More

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस की सतर्कता से पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में बड़ी लूट की वारदात होने से पहले ही नाकाम कर दी गई। कुनकुरी के नेशनल हाइवे-43 पर स्थित एटीएम को निशाना बनाने पहुंचे नकाबपोश बदमाशों की योजना उस समय विफल हो गई जब गश्त पर निकली पुलिस टीम अचानक मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने पिकअप वाहन की मदद से एटीएम को उखाड़ने का प्रयास किया तथा सीसीटीवी कैमरे को निष्क्रिय करने के लिए उस पर ब्लैक स्प्रे किया। इसी दौरान गश्ती पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर…

Read More

बालोद। जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम लिमहाटोला में आज सुबह एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। यात्रियों को उतारने के लिए सड़क किनारे खड़ी एक बस को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के सामने खड़ी दो मोटरसाइकिलें भी उसकी चपेट में आ गईं। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार सड़क किनारे बाइक खड़ी कर चिकन लेने गए थे, इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई। हादसे में बस में सवार तीन महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गए। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों…

Read More

बिलासपुर। मुंगेली में युवक की खुदकुशी मामले में मृतक की रिपोर्ट पर जांच में लापरवाही बरतने पर एसएसपी रजनेश सिंह ने कोतवाली थाना के विवेचक एसआई गणेश राम महिलांगे को लाइन अटैच कर दिया है। मामले की जांच का जिम्मा सीएसपी गणन कुमार को सौंपा गया है। मुंगेली बरमार निवासी नरेश साहू (पिता सुशील साहू) चिंगराजपारा में किराए के मकान में रहते थे। 30 दिसंबर की रात खपरगंज निवासी सोहेल खान के साथ उनकी गाड़ी की भिड़ंत हो गई थी। सोहेल खान ने हिंदू संगठनों से जुड़े होने का हवाला देकर नरेश साहू की पिटाई की थी। नरेश ने इसकी…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे एक दर्दनाक हादसे में एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया तथा उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया तथा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक रेलवे ट्रैक के पास मौजूद था, तभी तेज रफ्तार मालगाड़ी गुजर रही थी तथा वह उसकी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मालगाड़ी को कुछ देर रोका गया तथा घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।…

Read More