कांकेर। जिले में धर्मांतरण को लेकर तनाव और हिंसा की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांकेर जिले के पुसागांव क्षेत्र में धर्मांतरित लोगों के घरों में ग्रामीणों ने हिंसक तरीके से तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। सूत्रों के अनुसार, घटना स्थल पर ग्रामीणों ने लगभग 10 घरों में प्रवेश किया और लाठी-डंडों से तोड़फोड़ की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कार्रवाई उन धर्मांतरित परिवारों के खिलाफ की गई, जिन्होंने अपने मूल धर्म में लौटने से इनकार…
Author: admin
रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आज “काम बंद करो, कलम बंद करो” विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। यह विरोध 31 दिसंबर तक जारी रहेगा। फेडरेशन का कहना है कि सरकार द्वारा उनकी लंबे समय से लंबित मांगों पर ध्यान न देने के कारण कर्मचारियों और अधिकारियों को यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। आंदोलन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए, फेडरेशन ने अधिक कर्मचारियों को इसमें शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु अपने टेबल-टू-टेबल आउटरीच अभियान को तेज कर दिया है। इस बीच, गजेटेड ऑफिसर्स एसोसिएशन ने भी आंदोलन को अपना समर्थन…
कोरबा। शहर के मध्य स्थित व्यावसायिक परिसर एसएस प्लाजा में सोमवार सुबह भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने के बाद देखते ही देखते धुआं पूरे प्लाजा परिसर में फैल गया और कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। आग से सबसे ज्यादा नुकसान पद्मिनी ज्वैलर्स, बालाजी स्टील सहित अन्य दुकानों में होने की आशंका जताई जा रही है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल, 11 दमकल वाहन लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन…
रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(RSS)प्रमुख मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अभनपुर के सोनपैरी स्थित असंग देव कबीर आश्रम में 31 दिसंबर को होने वाले हिन्दू सम्मेलन/संगम में शिरकत करेंगे। वे 30,31 दिसंबर 2025 और 1 जनवरी 2026 तक छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करने के साथ ही सद्भाव बैठक, युवा कार्यकर्ता सम्मेलन और युवाओं से संवाद भी करेंगे। हिन्दू सम्मेलन के मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि गुरुदेव राष्ट्रीय संत असंग देव होंगे।
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। यह कार्रवाई रायपुर और विशाखापत्तनम के बीच भारतमाला परियोजना सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण मुआवजे के भुगतान में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की गई है। सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम ने राज्य की राजधानी रायपुर और महासमुंद जिले में कम से कम नौ ठिकानों पर तलाशी ली है। यह कार्रवाई धन शोधन से जुड़े पहलुओं की जांच के तहत की जा रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मामला भारतमाला परियोजना के अंतर्गत रायपुर-विशाखापत्तनम आर्थिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण…
बिलासपुर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री और बिलासपुर लोकसभा सांसद तोखन साहू रविवार को एक अप्रत्याशित सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। वे अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर से रायपुर एयरपोर्ट जा रहे थे, तभी चंदेली (दामाखेड़ा) के पास उनकी कार में एक लोहे की रॉड टकरा गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय वाहन में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ उनके निजी स्टाफ और सुरक्षा अधिकारी मौजूद थे। लोहे की रॉड वाहन के सनरूफ और मिरर के पास से टकराते हुए शीशे को क्षतिग्रस्त कर गई। अधिकारियों के अनुसार, यदि वाहन में यह सुरक्षा संरचना…
मुंगेली। जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुए दिनदहाड़े युवक के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात के मास्टरमाइंड सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक आरोपी के स्थानीय पार्षद होने की चर्चा ने घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को और बढ़ा दिया है। जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले अज्ञात लोगों ने युवक का दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में अपहरण कर लिया था। कुछ घंटों बाद उसे उसके ही घर के बाहर अधमरी हालत में फेंक दिया गया। परिजन तत्काल युवक…
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चोरी की एक घटना ने लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। रामभांठा जवाहर नगर निवासी आशा भगत (34), जो गेरवानी हाई स्कूल में व्याख्याता के पद पर पदस्थ हैं, के घर अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 दिसंबर को आशा भगत अपनी मां पार्वती के साथ जशपुर गई थीं। इसी दौरान बगल में किराए से रहने वाले अनिल कुजूर और उनका परिवार भी 26 दिसंबर को घर छोड़कर बगीचा चले…
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में जिंदल कंपनी की गारे पेलमा सेक्टर-1 कोल परियोजना को लेकर उपजा विरोध बीते 24 घंटों में हिंसक रूप ले चुका है। भारी पथराव, आगजनी और पुलिस के साथ झड़प के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। बिगड़ती स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने विवादित जनसुनवाई को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया है। विवाद की शुरुआत तब हुई, जब 14 गांवों के ग्रामीणों ने 8 दिसंबर को आयोजित जनसुनवाई को फर्जी बताते हुए लिबरा गांव के सीएचपी चौक पर धरना शुरू कर दिया। शनिवार दोपहर हालात उस समय…
धरसीवां। रायपुर-बिलासपुर सिक्स लेन पर स्थित तरपोंगी टोल प्लाजा के समीप शनिवार तड़के एक सनसनीखेज चाकूबाजी की घटना सामने आई है। चाय पीने के लिए रुके दो ट्रक चालकों पर असामाजिक तत्वों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के करीब 4 बजे दोनों ट्रक चालक टोल प्लाजा के पास एक होटल में चाय पी रहे थे। इसी दौरान चार युवक वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए रंगदारी के तौर पर पैसे मांगने लगे। जब चालकों…
