कांकेर। जिले में धर्मांतरण को लेकर तनाव और हिंसा की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांकेर जिले के पुसागांव क्षेत्र में धर्मांतरित लोगों के घरों में ग्रामीणों ने हिंसक तरीके से तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया है।

सूत्रों के अनुसार, घटना स्थल पर ग्रामीणों ने लगभग 10 घरों में प्रवेश किया और लाठी-डंडों से तोड़फोड़ की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कार्रवाई उन धर्मांतरित परिवारों के खिलाफ की गई, जिन्होंने अपने मूल धर्म में लौटने से इनकार किया। इससे पहले ग्रामीणों ने इन परिवारों के साथ बैठक कर उन्हें अपने मूल धर्म में लौटने के लिए कहा था, लेकिन जब यह प्रयास असफल रहा, तो उन्होंने हिंसक तरीके से कार्रवाई की।

Share.

Comments are closed.