रायपुर। राजधानी रायपुर के एनआईटी चौपाटी विवाद को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। शुक्रवार को कांग्रेस ने भाजपा नेताओं को सद्बुद्धि देने के उद्देश्य से यज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री अरुण साव और विधायक राजेश मूणत के पोस्टर हाथों में लेकर हवन-पूजन किया। कांग्रेस का कहना है कि चौपाटी से जुड़े दुकानदारों और ठेला संचालकों की आजीविका प्रभावित हो रही है, इसलिए उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए। कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा नेताओं की सद्बुद्धि के लिए यह यज्ञ किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया…
Author: admin
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में जिंदल कंपनी की कोयला खदान के विरोध में 14 गांवों के ग्रामीण पिछले 15 दिनों से आंदोलन कर रहे थे। इसी दौरान मंगलवार को लिबरा स्थित सीएचपी चौक पर धरना प्रदर्शन हिंसक हो गया। धरना हटाने की कार्रवाई के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना में तमनार थाना प्रभारी कमला पुसाम पर महिलाओं द्वारा लात-घूंसों से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पथराव में कई अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घटना के दौरान ग्रामीणों ने कंपनी की बस समेत कई…
सूरजपुर। जिले के मानपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत गई है। युवक ने अज्ञात कारणों से अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसने के बावजूद उसने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया। अगली सुबह उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मृतक की पत्नी ने बताया कि आग लगाने के बाद जब उसने पति की हालत देखी तो तुरंत अस्पताल ले जाने की बात कही। सास ने भी इलाज के लिए समझाया, लेकिन युवक ने किसी की बात नहीं मानी। वह रात में अपने कमरे…
रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल द्वारा पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भाजपा का एजेंट कहने वाले बयान पर सीएम विष्णुदेव साय ने कि हमारा देश ऋषि-मुनियों का देश है। प्राचीन काल से हम संत-महात्माओं का सम्मान करते आए हैं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर को बीजेपी का एजेंट कहना सनातन धर्म और बागेश्वर धाम का अपमान है। इसका निर्णय जनता करेगी। बता दें, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भिलाई में 5 दिवसीय हनुमंत कथा के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। उनके प्रदेश आगमन होते ही धर्मांतरण और धर्म को लेकर सियासी बयान बाजी तेज हो गई। दरअसल, पूर्व सीएम…
रायपुर। नए साल 2026 में सरकारी कर्मचारियों और टीचरों को ढेर सारी छुट्टियां मिलेंगी। छत्तीसगढ़ सरकार ने आने वाले साल के लिए पब्लिक और ऑप्शनल छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसे अब गजट में पब्लिश कर दिया गया है। नया साल 2026 सरकारी कर्मचारियों और टीचरों के लिए ढेर सारी छुट्टियां लेकर आएगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने आने वाले साल के लिए पब्लिक और ऑप्शनल छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसे अब गजट में पब्लिश कर दिया गया है। सरकारी ऑर्डर के मुताबिक, साल 2026 के लिए कुल 107 छुट्टियां घोषित की गई हैं। इनमें 18 पब्लिक…
रायपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 23 जनवरी को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम की एंट्री व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। दिसंबर में आयोजित वनडे मैच के दौरान दर्शकों को हुई अव्यवस्थाओं से सबक लेते हुए अब स्टेडियम के आधा दर्जन से अधिक गेटों पर प्रवेश और बाहर निकलने का समय पहले से निर्धारित किया जाएगा। इसका उद्देश्य भीड़ को नियंत्रित करना और किसी भी तरह की…
रायपुर। स्थानीय स्वशासन को आधुनिक बनाने और नागरिकों को घर बैठे सेवाएं मुहैया कराने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग लगातार नई पहल कर रहा है। शहरों में रहने वाले परिवारों की सुविधा के लिए 53 नगरीय निकायों में ऑनलाइन प्रापर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस सुविधा से लोग अपने घर या कार्यस्थल से किसी भी समय अपने संपत्ति कर का भुगतान कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रापर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा वाले नगरीय निकायों के नागरिकों को संपत्ति कर जमा करने अब न तो किसी कार्यालय में जाने की जरूरत है और न ही…
रायपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार रहे कांग्रेसी नेता विनोद तिवारी को बुधवार को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। तिवारी दो वर्ष पुराने एक राजनीतिक मामले में गैर-जमानती धाराओं के तहत दर्ज प्रकरण में जमानत के लिए रायपुर न्यायालय पहुंचे थे। न्यायालय में सुनवाई के दौरान उनकी जमानत याचिका पर विचार किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दे दिया। बताया जा रहा है कि यह मामला दो साल पहले हुए एक राजनीतिक प्रदर्शन से जुड़ा है, जिसमें कानून व्यवस्था भंग करने और प्रशासनिक आदेशों…
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनका जन्मदिन सेलिब्रेशन फार्महाउस में आयोजित किया गया, जहां परिवार, दोस्त, सेलेब्स और उनके चाहने वाले बड़ी संख्या में शामिल हुए। दौलत और शोहरत के शिखर पर होने के बावजूद सलमान खान हमेशा जमीन से जुड़े रहने के लिए जाने जाते हैं। इसी वजह से भव्य जश्न से पहले उन्होंने पैपराजी के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान सलमान ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जींस में हमेशा की तरह कैजुअल लुक में नजर आए। जन्मदिन के अवसर पर सलमान खान का अपनी फैमिली…
मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने गत दिवस लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी पाए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और मेडिकल ऑफिसर डॉ. जितेंद्र पैकरा को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में यदि दोबारा गंदगी पाई गई तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आपातकालीन कक्ष का अवलोकन किया और उपचार के लिए आए मरीजों से सीधे संवाद कर सुविधाओं,…
