उन्नाव। निष्कासित भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबित होने के बाद मचे राजनीतिक और सामाजिक उबाल के बीच माखी कांड की दुष्कर्म पीड़िता का एक बार फिर बयान सामने आया है। पीड़िता ने कहा कि जैसे निर्भया मामले में दोषियों को फांसी दी गई, वैसे ही कुलदीप सेंगर को भी फांसी होनी चाहिए। इस फैसले से देश की बेटियां डर गई हैं और अब उसे अपने परिवार व बच्चों की जान का खतरा महसूस हो रहा है। पीड़िता ने कहा कि जब तक जान है, वह यह लड़ाई लड़ती रहेगी। उसने स्पष्ट किया कि वह आत्महत्या नहीं करेगी…
Author: admin
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले सप्ताह इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड द्वारा निर्मित एंटी-रैबीज वैक्सीन अभयराब (आर) की नकली खुराकों को लेकर चेतावनी जारी की है। चेतावनी में कहा गया है कि ये नकली टीके 2023 के अंत से भारत में बेचे जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई तकनीकी सलाहकार समूह द्वारा जारी परामर्श में बताया गया है कि नकली और पंजीकृत टीकों के फार्मूलेशन, पैकेजिंग, लेबलिंग और निर्माण प्रक्रिया में स्पष्ट अंतर पाया गया है। समूह ने आगाह किया है कि जिन लोगों को नकली टीका लगाया गया है, वे रैबीज से पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो सकते हैं। एहतियात के तौर पर…
नई दिल्ली। उत्तर भारत में सर्दी अपने चरम पर पहुंच गई है। दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, कड़ाके की ठंड और बढ़ता प्रदूषण मिलकर जनजीवन को प्रभावित कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। ठंड, कोहरा और प्रदूषण की संयुक्त मार से हालात चुनौतीपूर्ण हो गए हैं। आईएमडी ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले कुछ दिनों में राहत की संभावना कम है। 28 दिसंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस और…
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एनएच-30 पर शनिवार शाम एक सड़क हादसे में आधा दर्जन महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना चारामा क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिलाएं और बच्चे कथा सुनकर लौट रहे थे, तभी तेज गति और लापरवाही से बाइक चला रहे एक युवक ने सड़क पार कर रहे लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में घायल महिलाओं और बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शनिवार से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत सुनवाई प्रक्रिया शुरू होते ही राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल को केंद्रीय सुरक्षा प्रदान की गई है। गृह मंत्रालय ने उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी है। इसके साथ ही सीईओ कार्यालय के बाहर भी केंद्रीय बल तैनात कर दिया गया है। गौरतलब है कि तृणमूल समर्थक बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा एसआईआर के विरोध में पिछले कुछ दिनों से सीईओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जा रहा है। शनिवार सुबह 11 बजे से राज्य के 3,234 केंद्रों पर लगभग 4,500…
ताइपे। ताइवान के उत्तर-पूर्वी तट के निकट शनिवार देर रात 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। झटके इतने तीव्र थे कि गगनचुंबी इमारतें हिल गईं तथा लोगों में दहशत फैल गई। कई लोग इमारतों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र यिलान शहर से करीब 32 किलोमीटर दूर समुद्री क्षेत्र में था। झटके राजधानी ताइपे में भी महसूस किए गए, जहां इमारतें हिलीं। राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने बताया कि नुकसान एवं जान-माल के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। तीन दिनों में यह दूसरा बड़ा भूकंप है। ताइवान दो टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन पर स्थित होने से भूकंप संवेदनशील…
धरसीवां। सांकरा से सिमगा तक निर्माणाधीन सिक्स लेन सड़क और उससे जुड़ी सांकरा–सिलतरा सर्विस रोड लगातार हादसों का कारण बनती जा रही है। अव्यवस्थित निर्माण, संकरी सर्विस रोड और भारी वाहनों की तेज रफ्तार के चलते दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सिलतरा क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मृतक मोटरसाइकिल से सिलतरा से चरोदा की ओर सर्विस रोड पर जा रहा था। इसी दौरान तेज…
रायपुर। थाना मंदिर हसौद क्षेत्र के नवा रायपुर सेक्टर-16 स्थित चार मंजिला ईडब्ल्यूएस भवन से गिरकर निजी यूनिवर्सिटी के विदेशी छात्र सैमपुर जुदे की मौत के मामले में पुलिस ने तीन अन्य विदेशी छात्रों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। घटना 22 दिसंबर 2025 शाम की है। मृतक सैमपुर जुदे अपने साथी के साथ भवन के पास खड़ा था। इसी दौरान यूनिवर्सिटी के छात्र नोउई कुर माजाक (23), सबरी पालीनो उर्फ टोनी (22) एवं मोहम्मद खलफल्ला ओमर हसन (22) वहां पहुंचे तथा मृतक पर उनके साथी की महिला मित्र से बदसलूकी का…
रायपुर। मकर संक्रांति के त्योहार को देखते हुए प्रशासन ने शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय और रायपुर नगर पालिका निगम की संयुक्त टीम ने सदर बाजार, बूढ़ातालाब और गोलबाजार क्षेत्र में चार पतंग दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन दुकानों से साढ़े चार किलो से अधिक प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जब्त किया गया। जांच में सिटी पतंग भंडार, बूढ़ातालाब से 2 किलो, मोती पतंग भंडार, बूढ़ातालाब से 1 किलो और संजय पतंग भंडार, सदर बाजार से डेढ़ किलो चाइनीज मांझा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आगामी 29 दिसंबर से 31 दिसंबर तक तीन दिवसीय कलम बंद-काम बंद आंदोलन का ऐलान किया है। फेडरेशन के अध्यक्ष कमल वर्मा ने बताया कि चरणबद्ध आंदोलन के तहत संचालनालय से लेकर प्रदेश के सभी कलेक्टर कार्यालयों में सरकारी अधिकारी-कर्मचारी कार्यालयों का बहिष्कार करेंगे। कमल वर्मा ने कहा कि प्रथम चरण के तहत 16 जुलाई 2025 को जिला कलेक्टरों के माध्यम से मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें कर्मचारियों की सभी मांगों को स्पष्ट रूप से रखा गया था। इसके बावजूद मांगों के निराकरण…
