दुर्ग। पुलगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सड़क दुर्घटना में केपीएस स्कूल की सफाई कर्मी उत्तरा देशमुख (50 वर्ष) की मौत हो गई। वह कोल्हियापुरी निवासी थीं। सुबह करीब 7 बजे उत्तरा देशमुख ड्यूटी पर पैदल जा रही थीं तथा पुलगांव चौक पर सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलगांव थाना प्रभारी अमित अदानी ने बताया कि अज्ञात…
Author: admin
रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिरेगा। इससे ठंड हल्की बढ़ेगी। उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ पैकेट में शीतलहर चलने की भी संभावना है। घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों बाद न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। रायपुर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से केवल 0.5 डिग्री ज्यादा है। इस माह ऐसा पहली बार हुआ है कि न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा है। जबकि 1 दिसंबर से न्यूनतम तापमान सामान्य से कम…
सरगुजा। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर के सबसे व्यस्त इलाके बस स्टैंड परिसर में तफरा-तफरी मच गई। जब शराब दुकान के पास मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शराब खरीदने पहुंचे ग्राहकों के साथ दुकान कर्मचारियों ने जमकर मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड चौकी का है। मिली जानकारी के अनुसार, अवैध रूप से संचालित चखना दुकान में शराब पीने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि शराब दुकान के कर्मचारियों ने विकेट स्टंप…
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी एवं एसी श्रेणियों में किराया संशोधन किया है, जो 26 दिसंबर 2025 से लागू हो गया। संशोधन के तहत प्रति किलोमीटर 1 से 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। उदाहरणस्वरूप, बिलासपुर-दिल्ली जैसी लंबी दूरी की स्लीपर यात्रा पर करीब 26 रुपये तथा जनरल कोच में 13 रुपये अतिरिक्त लगेंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 215 किलोमीटर तक की द्वितीय श्रेणी साधारण यात्रा पर कोई वृद्धि नहीं की गई है, जिससे कम दूरी एवं दैनिक यात्रियों को राहत मिली। 216 से 750 किलोमीटर दूरी पर 5 रुपये, 751 से 1250…
रायपुर। सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थियों का अनशन तीसरे दिन भी जारी है। माना-तूता धरना स्थल पर कड़ाके की ठंड के बीच डेढ़ सौ से अधिक डीएड अभ्यर्थी अनशन पर बैठे हुए हैं। इस दौरान कुछ अभ्यर्थियों की तबीयत भी बिगड़ गई है। अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्होंने सहायक शिक्षक भर्ती शीघ्र प्रारंभ करने की मांग को लेकर पहले शासन से गुहार लगाई थी और हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। इसके बावजूद जब भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो उन्होंने अनशन पर बैठने की चेतावनी दी थी। किसी प्रकार की प्रतिक्रिया…
धमतरी। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में एक बार फिर वन अमले की सतर्कता से एक तेंदुआ शिकारियों के फंदे का शिकार होने से बच गया। यह घटना सीतानदी अभ्यारण्य के तौरेंगा बफर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौकोड़ी की है, जहां झाड़ियों में तेंदुए के फंसे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही गुरुवार दोपहर वन उपनिदेशक वरुण जैन के निर्देशन में एक टीम मौके के लिए रवाना की गई। एसडीओ गोपाल कश्यप ने जान जोखिम में डालते हुए रस्सी के जाल की मदद से तेंदुए को सुरक्षित रूप से काबू में लिया। जांच में सामने आया कि तेंदुए के गले में…
खैरागढ़। जिले के करमतरा गांव में भूपत साहू और तेजेश्वरी साहू के बीच लंबे समय से चले आ रहे मकान विवाद ने बीती रात विकराल रूप ले लिया। रात करीब 12 बजे सैकड़ों ग्रामीण आक्रोशित होकर जालबांधा चौकी पहुंच गए तथा पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि भूपत साहू लगातार गांव में तनाव पैदा कर रहा था, लेकिन पुलिस ने शुरुआती स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं की। कई बार पंचायत एवं समझाइश के प्रयास हुए, किंतु आरोपित पक्ष से धमकियां एवं उकसावा जारी रहा। रात में खुलेआम धारदार हथियारों से जान से मारने…
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने यात्री किराए की संरचना में संशोधन किया है, जो 26 दिसंबर 2025 से प्रभावी होगा। यह वर्ष में दूसरी किराया वृद्धि है, जिससे रेलवे को लगभग 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय की उम्मीद है। बढ़ोतरी मुख्य रूप से मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी एवं एसी कोचों में लंबी दूरी की यात्रा पर लागू होगी। साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। 215 किलोमीटर से अधिक दूरी पर 1 पैसा प्रति किलोमीटर की वृद्धि होगी। मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी श्रेणी (सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास एवं फर्स्ट क्लास) तथा…
नई दिल्ली। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने क्रिसमस के अवसर पर एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध का उल्लेख करते हुए कहा कि युद्ध के साए में यह यूक्रेन का चौथा क्रिसमस है। अपने संदेश में उन्होंने देशवासियों की पीड़ा, संघर्ष और एकजुटता पर जोर दिया। वीडियो में जेलेंस्की ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि आज सभी यूक्रेनी एक ही सपना देखते हैं और एक ही प्रार्थना करते हैं। उनके बयान से संकेत मिलता है कि यह टिप्पणी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर इशारा करती है। रूस-यूक्रेन युद्ध पर बोलते हुए राष्ट्रपति…
नई दिल्ली। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का एक और गंभीर मामला सामने आया है। राजबाड़ी जिले में उग्र भीड़ ने 30 वर्षीय हिंदू युवक अमृत मंडल उर्फ सम्राट की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना रात के समय हुई, जब कुछ लोगों ने सम्राट को घेरकर भरे बाजार में बेरहमी से पीटा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बांग्लादेश पुलिस के अनुसार मृतक का नाम अमृत मंडल उर्फ सम्राट है, जो हुसैनडांगा निवासी अक्षय मंडल का पुत्र था। पुलिस ने बताया कि सम्राट के खिलाफ उगाही और डराने-धमकाने के कई मामले दर्ज थे और वह स्थानीय गिरोह…
