धमतरी। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर विवाद जारी है। कांकेर के बाद अब धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र में गुरुवार को एक मामला सामने आया। बोराई निवासी साहू समाज की बुजुर्ग महिला ने कुछ समय पहले हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाया था। उनकी अचानक मौत हो गई। परिजनों द्वारा शव को दफनाने का प्रयास किए जाने पर ग्रामीणों ने विरोध किया, जिससे क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। परिजन नगरी शराब दुकान के पीछे वार्ड नंबर 1 में शव दफनाने के लिए गड्ढा खोद रहे थे। इस दौरान ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दफनाने से रोक दिया। हिंदू संगठनों…
Author: admin
रायगढ़. जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 23 और 24 दिसंबर को रायगढ़ तथा धरमजयगढ़ क्षेत्र में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान खनिज विभाग की टीम ने एक हाईवा वाहन को अवैध रूप से चूनापत्थर का परिवहन करते हुए पकड़ा। इसके अलावा 10 ट्रैक्टर खनिज रेत और एक ट्रैक्टर खनिज बोल्डर का अवैध परिवहन करते पाए गए। नियमों के उल्लंघन पर कुल 11 वाहनों को जब्त कर रैरूमाखुर्द चौकी, थाना…
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पारा क्षेत्र से एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो सगी बहनों ने आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों बहनों ने अपने पालतू कुत्ते की गंभीर बीमारी से मानसिक रूप से आहत होकर यह कदम उठाया। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार, परिवार के पालतू कुत्ते की तबीयत लंबे समय से खराब थी। लगातार इलाज के बावजूद…
रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज छत्तीसगढ़ में 115 अटल परिसर का लोकार्पण किया गया। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा धर्मांतरण होना ठीक बात नहीं है। कोई स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करता है तो कोई बात नहीं है। किसी की गरीबी, अशिक्षा और निर्धनता का फायदा उठाकर धर्म परिवर्तन कराना उचित नहीं है। इसका विरोध होना चाहिए और यही सर्व समाज ने किया है। आज अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती है। इस मौके पर छग के शहरी क्षेत्रों में 115 जगह अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण…
नारायणपुर। कोहकामेटा थाना क्षेत्र के कैंप कोड़नार में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक पिंगल जुरी ने गुरुवार सुबह अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। सिर में गंभीर चोट लगने से अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल एंबुलेंस व्यवस्था कर उन्हें जिला अस्पताल नारायणपुर ले जाया गया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्या बताया जा रहा है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 4 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें 1 करोड़ से ज्यादा का इनामी सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) गणेश उईके भी शामिल है। दो महिला नक्सली भी मारी गई हैं। मारे गए नक्सलियों के शव समेत हथियार बरामद कर लिए गए हैं। मृत नक्सलियों में कुछ छत्तीसगढ़ के नक्सली भी बताए जा रहे हैं। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ में नक्सल कमांडर गणेश उईके मारा गया। जिसे उड़ीसा के स्पेशल फोर्स SOG, सीआरपीएफ और बीएसएफ़ की संयुक्त टीमों ने ढेर किया। नक्सल कमांडर ओड़िसा के कंधमाल जिले के…
रायपुर के थाना न्यू राजेंद्र नगर क्षेत्र के एमडीएमए ड्रग सिंडीकेट मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक इवेंट डेकोरेटर तथा एक ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन करने वाला आरोपी शामिल है। अब तक इस प्रकरण में कुल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन और एक टाटा हैरियर कार जब्त की है, जिसकी कुल कीमत लगभग 25 लाख रुपए आंकी गई है। इससे पहले पुलिस ने वरण अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में रेड कर 10 ग्राम एमडीएमए ड्रग, 20 हजार रुपए नकद और चार…
रायपुर। रायपुर और जगदलपुर के बीच चल रही फ्लाइट सेवाएं अब बंद हो गई हैं। यात्रियों की कमी और घाटे के कारण तीन एयरलाइन कंपनियों ने रायपुर-जगदलपुर रूट पर अपनी उड़ानें रोकने का फैसला लिया। इससे यात्रियों के लिए हवाई यात्रा के विकल्प सीमित हो गए हैं। इससे पहले बिलासपुर-अंबिकापुर रूट भी कम यात्री होने और घाटे के कारण ग्राउंड हो चुका है। अब छत्तीसगढ़ में प्रमुख शहरों के बीच हवाई संपर्क काफी प्रभावित हो गया है। राज्य सरकार की हवाई संपर्क योजना, जिसका उद्देश्य शहरों और दूरदराज के क्षेत्रों के बीच तेज और सुरक्षित हवाई यात्रा सुनिश्चित करना था,…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार गहराता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर का असर दर्ज किया गया, वहीं आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट की संभावना जताई गई है। खासकर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति बनने के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दुर्ग जिले के कुछ स्थानों पर शीतलहर चली। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी बड़ा अंतर देखने को मिला। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज हुआ,…
रायपुर। राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल में गैंगवार की घटना सामने आई हैं। यहां जेल के अंदर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है। हाल ही में बहुचर्चित यश शर्मा हत्याकांड से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिस केस के मुख्य गवाह कुशाल तोलानी पर जेल के अंदर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार, कुशाल तोलानी को प्रतिबंधित धाराओं से जुड़े एक मामले में सिर्फ एक दिन के लिए सेंट्रल जेल लाया गया था। इसी दौरान उस पर हमला कर दिया गया।आरोप है कि यश शर्मा हत्याकांड के आरोपियों ने पहले से साजिश रचकर जेल में यह…
