Author: admin

नारायणपुर जिले में नक्सल मोर्चे पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने आत्महत्या कर ली। जवान सोनपुर थाना क्षेत्र के होरादी कैंप में पदस्थ था। एसपी रॉबिंसन गुड़िया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है तथा मामले की जांच की जा रही है। मृतक जवान का नाम सचिन कुमार है तथा वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी था। वह नारायणपुर जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत होरादी बीएसएफ कैंप में तैनात था। आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। घटना की सूचना…

Read More

टीआरपी डेस्क। अंबिकापुर शहर के एमजी रोड स्थित नवीन इंजीनियरिंग संस्थान में जीएसटी विभाग ने छापेमार कार्रवाई की। विभागीय टीम ने लगातार 12 घंटे तक दस्तावेजों तथा उपकरणों की जांच की और फर्म से संबंधित दस्तावेज एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए। नवीन इंजीनियरिंग संस्थान मशीन निर्माण के साथ-साथ विभिन्न सरकारी विभागों को सामग्री सप्लाई का कार्य करता है। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में बिल, वाउचर तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए। अधिकारियों ने अनियमितता या कार्रवाई के निष्कर्ष पर टिप्पणी करने से इंकार करते हुए इसे नियमित जांच प्रक्रिया बताया। अंबिकापुर में जीएसटी विभाग द्वारा लगातार जांच एवं कार्रवाइयां…

Read More

जगदलपुर। भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम तारागांव में गुरुवार सुबह एक तीर्थयात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में राजनांदगांव निवासी तामेश्वर साहू की मौत हो गई, जबकि बस में सवार अन्य यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दुर्ग से तिरुपति बालाजी दर्शन के लिए 30 से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही बस सुबह करीब 5-6 बजे तारागांव के पास पहुंची थी। चालक को झपकी आने से बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से जा टकराई। सूचना मिलते ही भानपुरी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के…

Read More

नोएडा। प्रख्यात मूर्तिकार और विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार राम वनजी सुतार का बुधवार देर रात नोएडा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे 100 वर्ष के थे और लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। उनके पुत्र अनिल सुतार ने निधन की पुष्टि की। अनिल सुतार ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि गहरे दुख के साथ सूचित किया जाता है कि उनके पिता राम वनजी सुतार का 17 दिसंबर की मध्यरात्रि को आवास पर निधन हो गया। राम वनजी सुतार का जन्म 19 फरवरी 1925 को महाराष्ट्र के वर्तमान…

Read More

रायपुर।  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस पहल से गांवों की गलियां एवं मुहल्ले प्रकाशित हो रहे हैं, जिससे ग्रामीण जीवन अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक हुआ है। जशपुर जिले के फरसाबहार ब्लॉक के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सुरक्षा की दृष्टि से गांवों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की मांग की थी। इस मांग को गंभीरता से लेते हुए कैंप कार्यालय की विशेष पहल पर सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइट लगाने की कार्ययोजना तैयार की गई तथा इसका क्रियान्वयन…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को रायपुर, मुंगेली और दुर्ग में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11 बजे रायपुर स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज में मेगा हेल्थ कैंप का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 11.50 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से मुंगेली के लिए रवाना होंगे। मुंगेली पहुंचकर वे ग्राम सेतगंगा और लालपुर में आयोजित गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 3.50 बजे मुख्यमंत्री दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम को भिलाई नगर स्थित सतनाम भवन में गुरु घासीदास जयंती एवं गुरुपर्व कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद रात 8 बजे अनुसूचित…

Read More

धमतरी। छत्तीसगढ़ के उदंती–सीतानदी टाइगर रिज़र्व क्षेत्र में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। कोंडागांव जिले से आए 53 लोगों को टाइगर रिज़र्व के कोर और बफर क्षेत्र में खेती के उद्देश्य से अवैध रूप से प्रवेश करते हुए गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग की तीन परिक्षेत्रों की संयुक्त टीम ने महानदी कैंप एरिया और हाथी–तेंदुआ वन्यजीव विचरण क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके पर पेड़ों की कटाई की जा रही थी। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लिया और उनके पास…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस की सख्ती के बावजूद तेज रफ्तार वाहनों का कहर थम नहीं रहा है। रैश ड्राइविंग के कारण रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। बुधवार रात शहर के विभिन्न स्थानों पर तेज रफ्तार से कई सड़क हादसे हुए। शंकरनगर एक्सप्रेसवे पर रॉन्ग साइड से आ रहे एक ऑटो के कारण एक के बाद एक छह से सात दुर्घटनाएं हुईं। अधिकांश वाहन चालक बच निकले, लेकिन अंत में एक कार और बाइक चालक को नुकसान हुआ। एक इलेक्ट्रिक व्हीकल कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसी सड़क पर जानेश खेल एक्टिववियर के…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले के 15 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। तबादला सूची में दो सहायक उप निरीक्षक (एएसआई), पांच हेड कांस्टेबल और आठ कांस्टेबल शामिल हैं। ये तबादले जिले के विभिन्न थानों और इकाइयों के बीच किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह फेरबदल विभागीय कार्यक्षमता बढ़ाने और बेहतर प्रबंधन के उद्देश्य से किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।

Read More

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के थाना गोलापल्ली क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर जिला सुकमा की डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। 18 दिसंबर 2025 की सुबह से डीआरजी टीम और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और ऑपरेशन जारी है।

Read More